1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. घटिया रेटिंग, फिर भी 52 मिनट की फिल्म ने काट दिया बवाल, बन गई OTT पर नंबर 1

घटिया रेटिंग, फिर भी 52 मिनट की फिल्म ने काट दिया बवाल, बन गई OTT पर नंबर 1

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 23, 2025 10:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2025 10:18 am IST

नेटप्लिक्स पर रिलीजल हुई 52 मिनट की फिल्म किसी दिवाली धमाके से कम नहीं है। छोटी से ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंडिग बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, जो जाहिर करता है कि पूरी तरह से इसकी घटिया रेटिंग को नजर अंदाज किया जा रहा है।

Greater kalesh- India TV Hindi
ग्रेटर क्लेश का एक सीन। Image Source : NETFLIX (STILL FROM FILM)

दिवाली के फेस्टिव माहौल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। अब ये फिल्में और सीरीज लोगों का दिल जीत रही हैं, लेकिन कंटेंट के इस मेले में नेटफ्लिक्स पर आई एक फैमिली ड्रामा फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। केवल 52 मिनट की यह फिल्म लोगों की फेवरेट बनी हुई। बकवास IMDb रेटिंग के बावजूद लोग कहानी को पसंद कर रहे हैं और यही वजह कि फिल्म ओटीटी रैंकिंग में नंबर 1 बनी हुई है। कहा जा रहा है शानदार कहानी और भावनात्मक गहराई से दर्शकों को बहुत कुछ सिखा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में नंबर वन बनी हुई है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण है।

क्या है इस फिल्म में खास?

इस फिल्म का नाम 'ग्रेटर क्लेश' है और ये 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इसकी कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की रहने वाली है और नौकरी के लिए बेंगलुरु में काम करती है। दिवाली की छुट्टियों में वह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित अपने घर लौटती है, और उसका उत्साह आसमान छू रहा है। हालांकि, घर आकर उसे एक बड़ा झटका लगता है। उसे पता चलता है कि उसका परिवार कई ऐसी अनसुलझी समस्याओं और अनसुने रहस्यों से जूझ रहा है, जिनसे वह पूरी तरह अनजान थी। इन खुलासों के कारण परिवार में काफी क्लेश होता है। यह रोचक और भावनात्मक कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

खास नहीं है रेटिंग फिर भी देख रहे लोग

फिल्म में एक्ट्रेस एहसास चन्ना लीड रोल में हैं। उनके अभिनय की तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि उनका काम बेजोड़ है। बाकी एक्टर के अभिनय की भी सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी को अच्छी एक्टिंग के चलते बड़ा सपोर्ट मिला है। अगर हम आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 5/10 की रेटिंग मिली है, जो खास प्रभावी नहीं है। यह रेटिंग इसकी लोकप्रियता के बावजूद एक औसत स्कोर दर्शाती है, फिर भी दर्शक इसे 'मस्ट वॉच' बता रहे हैं। अगर आपने अभी तक यह फैमिली ड्रामा नहीं देखा है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Box office day 2: मिड वीक में रिलीज होकर भी रंग लाई 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी जड़े चौके-छक्के

कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम, ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन