ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 के पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब ये रूरल ड्रामा अपने नए सीजन के साथ प्राइम वीडियो पर 23 जून से छाई हुई है, जो ग्लोबली रिलीज की गई थी। अब अपनी बेहतरनी कहानी की वजह से फिर चर्चा में आ गई है। इसका हर एपिसोड दर्शकों का दिल जीत रहा है। यह शो 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ इंडिया के टॉप 10 मोस्ट वाचेज ओरिजिनल हिंदी सीरीज में अपनी जगह बना चुकी है। पहले हिट सीजन के बाद अब ग्राम चिकित्सालय 2 अपनी कहानी और कास्ट की वजह से सुर्खियों में है। मेकर्स ने इस सीरीज से जुड़ी खास अपडेट अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
ग्राम चिकित्सालय 2 ने टॉप 10 में किया कब्जा
इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 के इंडिया के टॉप 10 मोस्ट-वाच्ड ओटीटी सीरीज में शामिल हो चुकी है। उन्होंने इसे 3.5 से ज्यादा मिलियन व्यूज मिलने की खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'भठकंडी का ग्राम चिकित्सालय पूरे देश में छा रहा है! #GramChikitsalayOnPrime, नया सीजन, अभी देखें सिर्फ @primevideoin पर'
ग्राम चिकित्सालय 2 की खासियत
TVF द्वारा क्रिएटेड और राहुल पांडेय द्वारा डायरेक्टेड 'ग्राम चिकित्सालय' अपनी दिल को छू लेने वाली स्टोरीटेलिंग, जमीन से जुड़े रूरल बैकड्रॉप और इसके बेहतरीन कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों की लोकप्रिय बनी हुई है। इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी ऑथेंटिसिटी और इमोशनल डेप्थ है, जो दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ता है। यह TVF के हालिया सबसे ज्यादा पसंद किए गए शोज में से एक बन गया है। इस लिस्ट में 'पंचायत', 'कोटा फैक्ट्री' और 'गुल्लक' जैसी सीरीज भी हैं, जो लोगों की फेवरेट है। ये सभी सीरीज अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग, रिलेटेबल किरदारों और ऑथेंटिक नैरेटिव्स के लिए पॉपुलर है। TVF ने कई तरह की कहानियों के जरिए ऑडियंस के साथ एक अच्छा कनेक्शन बनाया है।
ग्राम चिकित्सालय 2 की कहानी
ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में आदर्शवादी डॉ. प्रभात सिन्हा की कहानी है, जो भठकंडी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। वह आदर्श PHC अवॉर्ड जीतने के लिए सरकारी मुश्किलों, दवा की कमी और लोकल झोलाछाप डॉक्टरों से सामना करता है।