1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. धांसू सीरीज, जिसके 4 हिट सीजन के बाद पांचवें का हुआ ऐलान, मिश्रा परिवार के बदले बड़े बेटे अन्नू भैया

धांसू सीरीज, जिसके 4 हिट सीजन के बाद पांचवें का हुआ ऐलान, मिश्रा परिवार के बदले बड़े बेटे अन्नू भैया

 Published : May 08, 2026 08:25 pm IST,  Updated : May 08, 2026 08:25 pm IST

'गुल्लक 5' में अनंत जोशी ने वैभव राज गुप्ता की जगह ले ली है, जो अब अन्नू मिश्रा की भूमिका में नजर आएंगे। दर्शक लंबे समय से इस हिट सीरीज के पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो खत्म हो गया है।

gullak 5- India TV Hindi
'गुल्लक 5' में नजर आएंगे अनंत जोशी Image Source : INSTAGRAM/@ANANTVJOSHI

'गुल्लक' सीरीज दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मेकर्स ने इसे नए सीजन का ऐलान किया है, जिसकी कास्ट में एक बड़ा बदलाव किया गया है। श्रेयांश पांडे द्वारा बनाया गया यह फैमिली ड्रामा मिश्रा परिवार की कहानी को आगे बढ़ाएगा और इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' फिल्म के एक्टर अनंत वी जोशी भी इस कास्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अन्नू मिश्रा का किरदार निभा रहे वैभव राज गुप्ता की जगह ली है।

गुल्लक 5 में अनंत जोशी होंगे अन्नू मिश्रा

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मिश्रा परिवार की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मायर के साथ अनंत वी जोशी भी नजर आ रहे हैं। उनकी हैप्पी फैमिली पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है। गुल्लक सीजन 5 में अनंत जोशी अन्नू मिश्रा के रूप में शामिल हुए। पोस्ट कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है...मिश्रा निवास में कुछ बदल गया है...आपको भी समझ आ रहा है क्या? नयेहिस्सेनयेकिस्से गुल्लकों SonyLiv Gullak5 GullakSeason5'

गुल्लक 5 का टीजर

SonyLIV ने आने वाले सीजन का एक नया टीजर रिलीज किया है, जिसमें अनंत 'अन्नू' के किरदार में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि यह किरदार वैसा ही रहेगा, क्योंकि मिश्रा परिवार नए अनुभवों के साथ वापसी करने वाला है। इस नए क्लिप में अनंत को 'अन्नू' के रूप में अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। जमील खान पिता संतोष मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, गीता कुलकर्णी मां शांति मिश्रा का रोल प्ले कर रहीं और हर्ष मायार सबसे छोटे भाई अमन का किरदार निभा रहे हैं। सुनीता राजवार मिश्रा परिवार की पड़ोसी 'बिट्टू की मम्मी' का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

अनंत जोशी का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो अनंत वी जोशी हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। इससे पहले वह आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह और ललित प्रभाकर के साथ 'वन टू चा चा चा' में भी दिखाई दिए थे।

ये भी पढे़ं-

'सिया के राम' के महाबली हनुमान याद हैं? 7 बार मुस्लिम एक्टर ने निभाया बजरंग बली का किरदार, फिल्मों में भी रहा जलवा 

बिग बॉस तेलुगु 3 फेम आशु रेड्डी की पोस्ट ने मचाई हलचल, सगाई की फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या करने वाली हैं शादी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन