1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. In Real Love: नेटफ्लिक्स के शो में हुआ बवाल, साक्षी गुप्ता ने इस शख्स पर लगाया आरोप, बोलीं- बिन मर्जी....

In Real Love: नेटफ्लिक्स के शो में हुआ बवाल, साक्षी गुप्ता ने इस शख्स पर लगाया आरोप, बोलीं- बिन मर्जी....

 Published : Apr 09, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 04:22 pm IST

In Real Love: नेटफ्लिक्स के हालिया डेटिंग शो 'इन रियल लव' में कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके साथ बिन मर्जी के बदतमीजी हुई है। पढ़िए क्या है मामला।

In Real Love sakshi gupta allegation on another contestant that he kiss and touch her without permis- India TV Hindi
Sakshi Gupta Image Source : IN REAL LOVE

In Real Love: नेटफ्लिक्स का नया रियालिटी शो 'इन रियल लव' कापी समय से चर्चा में हैं, इस रियालिटी शो की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हो रही है। शो के शुरु होते ही हंगामा हो गया है, जिससे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। रियालिटी शो 'इन रियल लव' में फीमेल कंटेंस्टेंट संग बदतमीजी का मामला सामने आया है। एक मॉडल व एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्हें शो में जबरन Kiss किया गया। दरअसल नेटफ्लिक्स के हालिया डेटिंग शो 'इन रियल लव' में ये घटना हुई है। इस शो को रणविजय सिंह और गौहर खान होस्ट कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स के डेटिंग शो In Real Love की कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी बिना इजाजत लिए उनके को-कंटेस्टेंट ने kiss किया है। इस विवाद के चलते ये शो सुर्खियों में आ गया है। 

चौथे एपिसोड के बाद मचा हंगामा -

इस शो में कंटेस्टेंट्स की जोड़ी बनती है, जो ऑनलाइन डेटिंग से अलग एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में यह शो एक कंटेस्टेंट पर लगाए आरोप की वजह से सुर्खियों में आ गया। रियलिटी शो 'इन रियल लव' के चौथे एपिसोड के बाद हंगामा मच गया है। कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि वीरेंद्र नाम के कंटेस्टेंट ने उनके साथ बदतमीजी की है। साक्षी का कहना है कि उनकी मर्जी के बिना जबरन उन्हें कंधे पर किस किया गया। दरअसल, शो में तय हुआ था कि साक्षी और वीरेंद्र एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। अगर दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी हो जाती है, तो वह अपने रिलेशन को आगे लेकर जाएंगे। इसी सिलसिले दोनों पूल पार्टी में गए। इस दौरान दोनों ने बातें की, शराब पी और ये हंगामा भी हुआ।

साक्षी के आरोपों पर वीरेंद्र ने कहा -
वीरेंद्र ने इस आरोपों पर कहा कि "आप कितने भी नशे में क्यों न हों, उस समय आपका मूड स्विंग नहीं हो सकता है। उस समय, आप एक खास तरह के मूड में होते हैं और आपके हावभाव बहुत कुछ बयां करते हैं। आप कुछ करते हैं और अब आप अपने होश में हैं। मुझे गलत दिखाया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के प्यार ने मचाई पाखी की जिंदगी में तबाही, सई का नया रूप बना परिवार के लिए मुसीबत

ये रिश्ता क्या कहलाता है: इस शख्स की वजह से अक्षरा-अभिनव की होगी लड़ाई, प्यार के दलदल में अटका अभिमन्यु

Birthday Special: मल्टी टैलेंटेड जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की इस सुपरहिट फिल्म की लिखी थी कहानी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन