1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कंगना रनौत रिएलिटी शो 'लॉक अप' के लिए हैं रेडी, अपने कई राज का करने वाली हैं खुलासा

कंगना रनौत रिएलिटी शो 'लॉक अप' के लिए हैं रेडी, अपने कई राज का करने वाली हैं खुलासा

 Edited By: IANS
 Published : Feb 07, 2022 04:40 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 10:08 am IST

Kangana Ranaut Show Lock Upp: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अब एक रिएलिटी शो में तहलका मचाने को तैयार हैं। 

Reality Show Lock Upp- India TV Hindi
शो लॉन्च के दौरान एकता और कंगना Image Source : IANS

Highlights

  • लॉन्च इवेंट के दौरान एकता और कंगना के बीच एक दिलचस्प बातचीत हुई
  • कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अब एक रिएलिटी शो में तहलका मचाने को तैयार
  • कंगना शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का खुलासा करेंगी

Kangana Ranaut Show Lock Upp: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अब एक रिएलिटी शो में तहलका मचाने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर के रिएलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट करने के लिए कंगना पूरी तरह रेडी हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान एकता और कंगना के बीच एक दिलचस्प बातचीत हुई। इस दौरान शो के साहसी कार्यों को लेकर बात की गई।

कंगना ने कहा कि मैंने कई एफआईआर और समन का सामना किया है और हाल के दिनों में कई बार पुलिस स्टेशन का दौरा किया, एकता मुझे बताओ, स्टेशन पर पुलिस से मिलने के लिए आप क्या करेंगी? इस पर एकता ने भी कंगना से सवाल किया।

एकता ने कंगना से पूछा कि क्या वह शो की होस्ट होने के नाते शो में अपने किसी राज का खुलासा करेंगी? जिस पर कंगना ने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड में कुछ राज का खुलासा करेंगी। अब इस वजह से दर्शकों के मन में शो देखने के उत्सुकता बढ़ सकती है। 

PHOTOS: हनीमून ट्रिप पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार रोमांटिक अंदाज में आए नजर!

 

बता दें, शो में 16 सेलेब्रिटीज होंगे जिनके नाम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक तौर पर की जाएगी। इन कंटेस्टेंट्स को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा और रियलिटी शो में जमानत का कॉन्सेप्ट भी होगा।

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की रिलीज डेट को लेकर आई ये खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत, हर्ष बेनीवाल, शहनाज गिल, वीर दास और अन्य शामिल हैं। बता दें, 'लॉक अप' 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन