1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Koffee With Karan 7: विक्की कौशल के साथ कैसे शुरू हुई कटरीना कैफ की लव स्टोरी, जाने पहली मुलाकात का किस्सा

Koffee With Karan 7: विक्की कौशल के साथ कैसे शुरू हुई कटरीना कैफ की लव स्टोरी, जाने पहली मुलाकात का किस्सा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 08, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 01:46 pm IST

koffee with karan season 7: 'कॉफी विद करण सीजन 7' के हाल ही के एपिसोड में कटरीना ने विक्की कौशल और अपने प्यार की शुरुआत के बारे में बात की। दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे। कटरीना कैफ ने इस बारे में सिर्फ निर्देशक जोया अख्तर को जानकारी दी थी।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal- India TV Hindi
Koffee With Karan 7 Image Source : KATRINA KAIF AND VICKY KAUSHAL

koffee with karan season 7: फिल्मकार करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' 7 जुलाई से ऑन एयर हुआ है। बता दें इस शो में बॉलीवुड सितारों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करना पड़ता है। इस कॉफी शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बने थे। फैंस को शो काफी पसंद आता है। वहीं कॉफी विद करण के नए एपिसोड में फोन भूत (Phone Bhoot) की टीम नजर आई। इस एपिसोड में कटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar)नजर आए। शो में तीनों करण के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

The Kapil Sharma Show: चंदू ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, बनेंगे दूसरे शो का हिस्सा?

'कॉफी विद करण सीजन 7' के हाल ही के एपिसोड में कटरीना ने विक्की कौशल और अपने प्यार की शुरुआत के बारे में बात की। कटरीना ने कहा, 'विक्की कभी मेरी रडार पर नहीं थे। मैं पहले उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। मैंने बस विक्की का नाम सुना था, हम कभी मिले नहीं थे और न ही कभी बात की थी, लेकिन मैं जब विक्की से मिली तो मैं उन पर फिदा हो गई।' बता दें कि दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे। कटरीना कैफ ने इस बारे में सिर्फ निर्देशक जोया अख्तर को जानकारी दी थी। क्योंकि दोनों जोया की पार्टी में ही पहली बार मिले थे, ऐसे में कटरीना ने अपने दिल का हाल जोया को ही बताया। कटरीना ने कहा, 'यह मेरी नियति थी और यह वास्तव में होना था। इतने सारे संयोग थे कि एक समय यह सब इतना अवास्तविक सा लगने लगा था।'

Bollywood Wrap: चंदू ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, एक क्लिक में पढ़ें बी-टाउन की कुछ मसालेदार खबरें

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और दिसंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कॉफी विद करण 7 में कैटरीना,सिद्धांत और ईशान अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए आए थे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Koffee With Karan: कटरीना कैफ की भाभी बनेगी इलियाना डिक्रूज, करण जौहर ने किया खुलासा

Samantha Ruth Prabhu: पुष्पा के 'ऊ अंतवा मावा' गाने से जीता था लाखों का दिल, अब इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के संग बिखेरेंगी जलवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन