1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. असल जिंदगी पर बनी खतरनाक फिल्म, 2 साल के इंतजार के बाद OTT पर हुई रिलीज, दिमाग घुमा देगी थ्रिलिंग कहानी

असल जिंदगी पर बनी खतरनाक फिल्म, 2 साल के इंतजार के बाद OTT पर हुई रिलीज, दिमाग घुमा देगी थ्रिलिंग कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 31, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 05:57 pm IST

ममूटी की क्राइम थ्रिलर 'कन्नूर स्क्वाड' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। 2 साल के इंतजार के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। रॉबी वर्गीस राज निर्देशित इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी पर आधारित है।

mammootthy- India TV Hindi
ओटीटी पर रिलीज हुई कन्नूर स्क्वाड Image Source : INSTAGRAM

ममूटी स्टारर क्राइम थ्रिलर 'कन्नूर स्क्वाड' को जब थिएटर्स में रिलीज किया गया तो इसे खूब पसंद किया गया। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया जा रहा है। फैंस 2 साल से फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर खत्म हुआ है। रॉबी वर्गीस राज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई 'कन्नूर स्क्वाड'

कन्नूर स्क्वाड की कहानी पुलिस अधिकारियों की एक टीम की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को अब ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है। ममूटी स्टारर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पोस्ट में लिखा- 'चाहे वो कितनी भी दूर जाएं। वो पकड़े जाएंगे सर। कन्नूर स्क्वाड को जियो हॉटस्टार पर देखें।'

क्या है कन्नूर स्क्वाड की कहानी?

कन्नूर स्क्वाड की कहानी एक पुलिस अफसर और उसकी टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रियल लाइफ पर आधारित है। ये टीम एक कुख्यात गिरोह को पकड़ने की कोशिश करती है, जिसमें इसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ममूटी द्वारा निभाए एएसआई जॉर्ज मार्टिन सीपीओ अधिकारियों की टीम का नेतृत्व करते हैं, जो एक कुख्यात लेकिन, छुपे हुए राजनीतिक गुंडे को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

ममूटी के साथ और कौन-कौन कलाकार हैं?

ममूटी के साथ इस फिल्म में अजीज नेदुमंगद, शबरीश वर्मा, रोनी डेविड राज, किशोर, अर्जुन राधाकृष्णन, ध्रुवन, विजयराघवन, दीपक परम्बोल सहित और भी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन रॉबी वर्गीस राज ने किया है और कहानी मुहम्मद शफी ने लिखी है। ममूटी कंपनी द्वारा निर्मित फिल्म का म्यूजिक सुशीन श्याम ने तैयार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन