1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. फेमस किताब से ली गई है अविनाश कामथ की दास्तान, मोहित रैना ने बताया कैसे अंजाम तक पहुंचेगा फ्रीलेंसर

फेमस किताब से ली गई है अविनाश कामथ की दास्तान, मोहित रैना ने बताया कैसे अंजाम तक पहुंचेगा फ्रीलेंसर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 15, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 15, 2023 06:00 am IST

'द फ्रीलांसर: द कॉन्‍क्‍लूजन' का ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस सीरीज देखने के लिए बेकरार थे। अब सीरीज रिलीज हो गई है। ऐसे में फैंस को कहानी का आखिरी मोड़ देखने को मिलने वाला है। सीरीज से जुड़ी कई दिलचस्प बातें आपको इस खबर में पढ़ने को मिलेंगी।

The Freelancer the conclusion, The Freelancer the conclusion release date- India TV Hindi
'द फ्रीलांसर: द कॉन्‍क्‍लूजन' में मोहित रैना का किरदार। Image Source : X

अविनाश कामथ आलिया को बचाने निलक पड़ा है और वो इस मिशन के अंतिम चरण में है। अब सवाल है कि क्या द फ्रीलांसर आलिया को बचा पाएगा? इस सवाल का जवाब हर फैन जानना चाहता है।  जिसने भी ‘द फ्रीलांसर’ का पहला सीजन देखा है, उसके मन में एक अलक उत्सुकता है।  डिज्‍नी + हॉटस्‍टार पर आज इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है। अविनाश कामथ के रोल में मोहित रैना सीरीज में आलिया को बचाते नजर आएंगे। पहले सीजन की कहानी एक अनसुलझे मोड़ पर खत्म हुई थी, जहां आलिया आतंकियों के चंगुल में फंसी थी, लेकिन अब नए सीजन आलिया को बचाने के लिए द फ्रीलांसर क्या तरकीब अपनाएगा ये देखने वाली बात होगी। इसी बीच सीरीज से जुड़े कई पहलु और मोहित रैना का एक्सपीरिएंस हम आपके लिए लाए हैं।  

इस किताब पर आधारित है ये शो

सीरीज 'द फ्रीलांसर' के दूसरे सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि सीरीज के दूसरे सीजन में अविनाश कामथ का उनका मुख्य किरदार अधिक लचीला और दृढ़ होगा। दूसरे सीजन में मोहित का किरदार अपने मिशन के आखिरी चरण पर निकलता है। यह सीरीज शिरीष थोराट की किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है और इसका निर्देशन भाव धूलिया ने किया है। 

ऐसा होने वाला है मोहित का किरदार

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मोहित रैना ने कहा, 'अब तक अविनाश कामथ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। यह हमेशा अच्छा होता है जब आपके चित्रण को दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। मैं खुश हूं। अविनाश कामथ का किरदार दूसरे भाग के आखिरी तीन एपिसोड में थोड़ा अधिक लचीला और दृढ़ हो जाता है।'

सीरीज में नजर आएंगे ये किरदार

बता दें, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर 'द फ्रीलांसर: द कॉन्‍क्‍लूजन' 15 दिसंबर यानी आज से स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में मोहित रैना, अनुभवी एक्‍टर अनुपम खेर, सुशांत सिह, जॉन कोक्‍केन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजरी फणनीस, सारा जेन डियास, जैसे कमाल के एक्टर्स नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: क्या मलाइका अरोड़ा संग सात फेरे लेने को तैयार हैं? सवाल सुनते ही अर्जुन कपूर बोले- हम दोनों...!

 कौन हैं बॉलीवुड की भाभी 1, भाभी 2 और OG भाभी, 'एनिमल' ने बनाया घर-घर में फेमस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन