1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. विवादों के बीच मुनव्वर फारूकी की प्रणित मोरे को कानूनी सलाह, सुर्खियों में बयान, बोले- वीडियो वकीलों से एडिट करवाओ

विवादों के बीच मुनव्वर फारूकी की प्रणित मोरे को कानूनी सलाह, सुर्खियों में बयान, बोले- वीडियो वकीलों से एडिट करवाओ

 Published : Jun 12, 2026 02:25 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 02:25 am IST

'370 की बिरयानी' विवाद के बाद मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे और कॉमेडियन को कानूनी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना को किसी कॉमेडी स्पेशल में भी सही ठहराना मुश्किल होगा।

Munawar Faruqui, Pranit More- India TV Hindi
मुनव्वर फारूकी और प्रणित मोरे Image Source : X/@MUNAWAR0018,BB19

मुनव्वर फारूकी और समय रैना के बाद अब कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे विवादों में घिरे हुए हैं। प्रणित मोरे 370 रुपये की बिरयानी वाले वायरल कमेंट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए, अब मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए प्रणित पर तंज कसा। साथ ही विवादों के बीच कानूनी सलाह भी दी है, जो सुर्खियों में है। कॉमेडियन ने पहले ट्वीट किया कि मैंने गूगल पर चेक किया। सबसे महंगी बिरयानी? रिजल्ट आया प्लीज प्रणित मोरे से पूछें।

मुनव्वर फारूकी की कॉमेडियन को कानूनी सलाह 

मुनव्वर ने इन सभी कमेंट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कई ट्वीट करने के बाद प्रणित और बाकी कॉमेडियन को एक सलाह दी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कॉमेडियन को अपना कंटेंट पब्लिक में रिलीज करने से पहले कानूनी जानकारों से उसकी एडिटिंग करवानी चाहिए। जेल की हवा खा चुके कॉमेडियन मुनव्वर ने लिखा, 'कॉमेडियन को अपने वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए। सभी कॉमेडियन नहीं, बल्कि वे कुछ लोग जो खुद जोक्स नहीं लिखते और दर्शकों पर निर्भर रहते हैं।' दूसरे में लिखा था, 'भाई ये बिरयानी वाला तो कॉमेडी स्पेशल में भी डिफेंड करना मुश्किल होगा।'

Munawar Faruqui
Image Source : X/@MUNAWAR0018मुनव्वर फारूकी का ट्वीट

कॉमेडी शो पर मुनव्वर ने रखी अपनी राय

मुनव्वर की एक और पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। साथी कॉमेडियन समय रैना पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, 'भाई... इस बिरयानी वाले मामले का कॉमेडी स्पेशल में भी बचाव करना मुश्किल होगा।' कई लोगों ने इस बात का मतलब यह निकाला कि कॉमेडियन अपने स्टैंड-अप स्पेशल के जरिए विवादों पर बात करते हैं या अपना बचाव करते हैं। मुनव्वर ने इस बहस में अपनी बात रखते हुए लोगों से कहा कि इसे कॉमेडी शो कहना बंद करें। उन्होंने कॉमेडियन की जिम्मेदारियों और पब्लिक परफॉर्मेंस में ह्यूमर की सीमाओं को लेकर चल रही चर्चा में एक नया पहलू जोड़ा।

प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज

370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट के बाद डॉ. सेजल पवार वाला एक और विवादित क्लिप सामने आया, जिसने इस विवाद और बढ़ा दिया। प्रणित और सेजल के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद विवाद बढ़ता ही गया, जिसके चलते प्रणित ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया और महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले से जुड़े कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।

ये भी पढे़ं-

एक जंग और तीन दुश्मन, सस्पेंस-रोमांच से भरपूर 'इसाकापटनम' का OTT पर होगा धमाका, इंसाफ की कहानी जुलाई में देगी दस्तक

मैं वापस आऊंगा फिल्म रिव्यू: प्यार और यादों का अनोखा सफर, नसीरुद्दीन शाह ने इम्तियाज अली की कहानी में फूंकी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन