1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कंगना की 'कैद' में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, कहीं और बवाल न मच जाए!

कंगना की 'कैद' में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, कहीं और बवाल न मच जाए!

 Published : Feb 22, 2022 03:53 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 03:53 pm IST

Munawar Faruqui In Lock Upp: कंगना रनौत इन दिनों ओटीटी शो 'लॉक अप' के कारण छाई हुई हैं। इस शो के दूसरे कंटेस्टेंट का फेस सामने आया है। अब मुनव्व फारूकी 'लॉक अप' में दिखाई दिए हैं।

Lock Upp- India TV Hindi
कंगना और मुनव्वर  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना के साथ दिखेंगे
  • यूजर्स कंगना और मुनव्वर को साथ देखकर हुए शॉक्ड!
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाला है ये विवादित शो

Munawar Faruqui In Lock Upp: कंगना रनौत इन दिनों ओटीटी शो 'लॉक अप' के कारण छाई हुई हैं। इस शो के दूसरे कंटेस्टेंट का फेस सामने आया है। अब मुनव्व फारूकी लॉक अप में दिखाई दिए। ये वही विवादित स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जिनपर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगा, गिरफ्तार हुए और अब शो भी रद्द हो रहे थे।

कंगना की 'कैद' में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जाना दर्शकों को चौंका रहा है। क्योंकि, मुनव्वर ने हिंदू देवी-देवता को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था। अब वो कंगना के जेल में बंद दिखाई दे रहे हैं, जहां पर उनके खिलाफ कार्रवाई होने वाली है।

अगर कहीं मुनव्वर और कंगना में बात नहीं बनी तो फिर बवाल मच सकता है। मगर यकीनन इस शो में मुनव्वर का जाना दर्शकों को पसंद भी आ सकता है। अब देखना है कि मुनव्वर कंगना का सामना किस प्रकार करते हैं।

यह भी पढ़ें- कंगना के 'लॉक अप' की पहली 'कैदी' से मिलिए, एक्ट्रेस का पिछले साल हुआ था तलाक

कंगना की कैदी में मुनव्वर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि, बेबाक कंगना के सवालों को सामना करना इतना आसान तो नहीं होगा! अब देखते हैं कि मुनव्वर इस चुनौतीपूर्ण दौर से कैसे खुद को निकालते हैं।

बता दें, वेब शो 'लॉक अप' की पहली कंटेस्टेंट का चेहरा भी सामने आ चुका है। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल कंगना की कैद में हैं। कंगना के 'लॉक अप' में निशा बंद हो चुकी हैं। निशा रावल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सलाखों के पीछे बंद दिखीं। 

इस ओटीटी शो में निशा, मुनव्वर सहित अन्य विवादित सेलेब्स को जेल में बंद किया जाएगा। 72 दिनों के लिए जेल में बंद रहने का खेल देखते हैं दर्शकों को कितना पसंद आता है। हालांकि, प्रोमो कार्यक्रम के दौरान एकता कपूर ने कहा था कि पता नहीं मुझपर कितने मुकदमे दर्ज होने वाले हैं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन