Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने टीवी रियल्टी शो लॉक अप का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद से ये काफी पॉपुलर हुए हैं। इस शो में सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा भी नज़र आई थीं। शो में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नज़र आते थे, जिस कारण ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं,लेकिन दोनों ने बाद में ये साफ कर दिया था कि वो बस अच्छे दोस्त हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने के वाले थे, लेकिन मुनव्वर फारुकी ने अंजलि के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।
बता दें लॉकअप में मुनव्वर और अंजलि की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने के वाले थे, लेकिन जानकारी के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया कि मुनव्वर ने अंजलि के साथ काम करने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोई शख्स है, जो मुनव्वर के लिए बेहद ही खास है और उसके कहने पर मुनव्वर ने ऐसा किया है। मुनव्वर अपने उस करीबी का दिल नहीं दुखाना चाहते थे।
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले वायरल हुए एक एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। इसके बाद अंजलि ने इस बात से साफ इंकार किया था और कहा था कि वह इन सारी चीजों से काफी परेशान हैं। इसके अलावा हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है।
Bollywood Wrap: Sonali Phogat से लेकर Malaika-Yami तक, जानिए हर खबर
संपादक की पसंद