1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 2025 की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर, पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है रहस्य का खेल, देखकर भूल जाएंगे 'दृश्यम'

2025 की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर, पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है रहस्य का खेल, देखकर भूल जाएंगे 'दृश्यम'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 29, 2025 10:11 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 11:57 pm IST

हाल के दिनों में दर्शकों के बीच सस्पेंस थ्रिलर का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक नई फिल्म की सिफारिश लेकर आए हैं। फिल्म में सस्पेंस पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है, जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

OTT Release- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' Image Source : INSTAGRAM

सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होने वाले कंटेंट ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्मों में कई बार सीबीएफसी की ओर से कट्स सुझाए जाते हैं। लेकिन ओटीटी पर दर्शकों को वो सब कुछ देखने को मिलता है जो किसी डायरेक्टर ने अपने शो या मूवी में फिल्माया है। इसे एक वजह माना जा सकता है कि लोगों का ओटीटी की तरफ झुकाव क्यों है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म की कहानी में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी खूब धूम मचा रही है और इसे 2025 की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर भी कहा जा रहा है।

ऑफिसर ऑन ड्यूटी ओटीटी पर धूम मचा रही है

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ऑफिसर ऑन ड्यूटी है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने की गारंटी देती है। फिल्म की कहानी हरिशंकर (कुंचाको बोबन) के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोच्चि में इंस्पेक्टर के तौर पर काम करता है। वह अपनी पत्नी गीता (प्रियमणि) और बेटी के साथ रहता है। कहानी तब शुरू होती है जब हरिशंकर नकली सोने के आभूषण के मामले की जांच करता है और धीरे-धीरे एक गंभीर अपराध का पता लगाता है।

जीतू अशरफ हैं निर्देशक

कुंचाको बोबन की 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' का निर्देशन जीतू अशरफ ने किया है। 2 घंटे 14 मिनट की इस फिल्म में कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं। विशाक नायर, जगदीश और प्रियमणि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

IMDb पर 7.6 की दमदार रेटिंग

OTT पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसकी शानदार कहानी लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म को IMDb पर भी 7.6 की दमदार रेटिंग मिली है। मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म 20 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 53.89 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इससे पहले कुंचाको बोबन की बोगनविलिया रिलीज हुई थी और यह फिल्म भी हिट रही थी। अगर आप रोमांच से भरपूर थ्रिलर के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन