1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इस वेब सीरीज का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, ओटीटी पर मचा रही तहलका

इस वेब सीरीज का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, ओटीटी पर मचा रही तहलका

 Published : Aug 02, 2024 09:41 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 09:41 pm IST

ओटीटी पर अगर आप भी साउथ की कोई जबरदस्त क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखना इंतजाक कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्राइम थ्रिलर फिल्में और ओटीटी शोज देखने के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी धांसू सीरीज का नाम बताने वाले है, जिसकी कहानी आपके दिमाग में घूमती रहेगी।

Best Crime Thriller Film On OTT- India TV Hindi
क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें Image Source : INSTAGRAM

ओटीटी पर कॉमेडी, हॉरर और रोमांटिक के अलावा अगर सबसे ज्यादा लोगों को कुछ देखना पसंद है तो वो क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज है। अगर आप भी इस तरह के ओटीटी शोज देखना पसंद करते हैं तो हम आपको आज ऐसी धमाकेदार सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएंगी। इस सीरीज में खून-खराबा, लड़ाई-झगड़ा और मारपीट सब कुछ देखने को मिलेगा, लेकिन इस सीरीज का क्लाइमेक्स देख आपके होश उड़ जाएंगे। ये जबरदस्त मूवी ओटीटी पर भौकाल काट रही है। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर देखना चाहते है तो ये सीरीज मिस मत करना और अगर अपने एक बार देखना शुरू किया तो खत्म किए बना उठने का मन नहीं करेगा।

क्लाइमेक्स देख हिल जाएंगा दिमाग

हम जिस क्राइम-थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'टोबी' है। इस सीरीज की कहानी और एक्शन सीन्स बहुत जबरदस्त हैं जिन्हें देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। फिल्म में राज बी शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। इसकी कहानी टोबी नाम के एक किरदार पर इर्द-गिर्द घूमती है जो थोड़ा अड़ियल सा होता है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि वो बोल नहीं सकता है, लेकिन सुन सकता है। अगर कोई उसे कुछ बोले दे तो वह पीट देता है। ये सीरीज 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी जो आप आज घर बैठ कभी भी कहीं भी देख सकते हैं।

सीारीज ने ओटीटी पर मचाया तहलका

फिल्म 'टोबी' की कहानी इतनी जबरदस्त है कि देखकर आपको कुछ देर तक कुछ भी समझ नहीं आने वाला है। इस बीच उसे जंगल में एक नवजात बच्ची मिलती है, जिसका वह पालन पोषण करता है। इन सब के बाद वो एक लड़की से मिलता है, जिससे उसे प्यार हो जाता है। वो उसे शादी करना चाहता है। क्लाइमेक्स ही 'टोबी' की असली जान है जो इस सीरीज जो धमाकेदार बनाता है। स्लो मोशन में चल रहे एक्शन सीक्वेंस होश उड़ा देते हैं। बता दें कि सोनी लिव पर हिंदी के साथ-साथ साउथ भाषाओं में भी ये सीरीज देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन