1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Ranbir Kapoor की एक्ट्रेस Minissha Lamba को देख पहचानना हुआ मुश्किल, OTT पर कर रहीं एंट्री

Ranbir Kapoor की एक्ट्रेस Minissha Lamba को देख पहचानना हुआ मुश्किल, OTT पर कर रहीं एंट्री

 Published : Jun 11, 2023 09:42 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 09:46 pm IST

Minissha Lamba OTT Debut: रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बचना ए हसीनों' में नजर आईं एक्ट्रेस मिनीषा लांबा अब OTT पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Minissha Lamba- India TV Hindi
Minissha Lamba Image Source : INSTAGRAM

Minissha Lamba OTT Debut: साल 2005 में फिल्म 'यहां' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मिनीषा लांबा लंबे अंतराल के बाद अमेजन मिनी टीवी सीरीज 'बदतमीज दिल' के साथ वापसी कर रही हैं। वह कहती हैं कि काम के लिए सेट पर वापस आकर अच्छा लग रहा है। मुंबई में 'बदतमीज दिल' के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस ने अपने कमबैक और शो के बारे में बात की। 'बचना ए हसीनों' और 'वेल डन अब्बा' में रहा उनका किरदार दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

लंबे समय बाद कमबैक पर 

यह पूछे जाने पर कि इतने लंबे समय के बाद वापस आकर कैसा लगा, मिनिषा ने कहा, सेट पर वापस आकर मैं अच्छा महसूस करती हूं। इससे अपने मकसद का एहसास होता है। सुबह उठती हूं और कुछ ऐसा होना रहता है, जिसकी इंतजार करती हूं। 

कैसा है मिनीषा का नया शो 

शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यह प्यार के बारे में एक सुलझी हुई कहानी है। प्यार वह भाषा है, जिसे हर कोई समझता है और हर कोई प्यार चाहता है। कुछ लोग कह सकते हैं कि उन्हें यह नहीं चाहिए, लेकिन वे प्यार की तलाश करते हैं। इसलिए, सभी को यह शो देखना चाहिए।

यूट्यूबर जोगिंदर 'एमटीवी रोडीज कर्म या कांड' पर 18 करोड़ के घोटाले का खुलासा करेंगे

बरुण सोबती और रिधि डोगरा भी हैं सीरीज में 

'बदतमीज दिल' एक लड़की का सफर पेश करती है, जो स्कूल के दिनों के रोमांस में विश्वास करती है और एक लड़का जो आधुनिक समय के प्यार में विश्वास करता है। इसमें बरुण सोबती और रिधि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें मिनिषा लांबा और मल्लिका दुआ भी हैं।

Kangana Ranaut ने ऋतिक रोशन संग हुए विवाद को किया याद! बॉलीवुड के बुरे दौर पर फिर साधा निशाना

Anupamaa के सामने आएंगी तीन चुनौतियां, अनुज से मुलाकात में बा-गुरु मां डालेंगी खलल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन