1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सारा अली खान का OTT में डेब्यू, 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखेगा अलग अंदाज

सारा अली खान का OTT में डेब्यू, 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखेगा अलग अंदाज

 Published : Oct 05, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 11:45 pm IST

वरुण ने अपने सिगनेचर स्टाइल में खुलासा किया कि सारा अली खान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर सेट एक काल्पनिक कहानी में एक बहादुर, शेर-दिल स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी।

सारा अली खान - India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

Highlights

  • वरुण धवन ने किया फिल्म का अनाउंसमेंट
  • सारा अली खान अलग अंदाज में आएंगी नजर

प्राइम वीडियो ने फैन्स और दर्शकों से किए अपने वादे को पूरा करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर 'नेवर हर्ड बिफोर' अपडेट के साथ, सुपर-फैन और #PrimeBae वरुण धवन ने खुलासा किया कि सारा अली खान अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल मूवी, ऐ वतन मेरे वतन, में लीड में है जो इसी महीने फ्लोर पर जाएगी।

वरुण ने अपने सिगनेचर स्टाइल में खुलासा किया कि सारा अली खान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर सेट एक काल्पनिक कहानी में एक बहादुर, शेर-दिल स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी। 

सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर ड्रामा, ऐ वतन मेरे वतन को दरब फारूकी और कन्नन अय्यर द्वारा लिखा गया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, फिल्म का निर्माण करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सोमेन मिश्रा सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं और इसे कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अमेज़न ओरिजिनल मूवी रिलीज़ होने पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें - 

कंगना रनौत ने CRPF जवानों के साथ मनाया दशहरा, शेयर की तस्वीरें

Saif Ali Khan Troll: आदिपुरुष में सैफ के लुक को देखकर सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग, गुस्साए लोगों ने कहा - रावण है या खिलजी?’’

Adipurush: संकट में घिरी Prabhas की फिल्म, मंत्री ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

Monalisa in Bold Look: 'रात्रि के यात्री 2' में मोनालिसा लगाएंगी बोल्डनेस का तड़का, सेक्स वर्कर के किरदार में आएंगी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन