Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Sushmita Sen Taali Look: इस बार सुष्मिता सेन बनीं किन्नर, लिखा- ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी

Sushmita Sen Taali Look: इस बार सुष्मिता सेन बनीं किन्नर, लिखा- ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Oct 06, 2022 11:58 am IST, Updated : Oct 06, 2022 12:02 pm IST

Sushmita Sen Taali: बॉलीवुड से ओटीटी का सफर तय करने वालीं सुष्मिता सेन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है।

sushmita sen web series taali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN47 किन्नर के रोल में सुष्मिता सेन का फर्स्ट लुक रिवील

Highlights

  • वेब सीरीज 'ताली' से सुष्मिता सेन ने रिवील किया लुक
  • सीरीज में सुष्मिता निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार
  • आखिरी बार सुष्मिता वेब सीरीज आर्या में नजर आई थीं

Sushmita Sen Taali First Look Out: पूर्व मिस यूनिवर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता ने अपनी अगली वेब सीरीज से पहला लुक शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन के लुक को देखकर लग रहा है कि वह सीरीज में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता किसी ट्रांसजेंडर का किरदार पर्दे पर निभाती दिखेंगी। सुष्मिता सेन के इस लुक पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Vinod Khanna Birthday: जब विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित के काट लिए थे होंठ, फिल्में छोड़ बन गए थे संन्यासी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार वेब सीरीज में निभाने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस सीरीज में कुल छह एपिसोड होंगे, जिसमें ट्रांसजेंडर गौरी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सुष्मिता दिखाएंगी। सीरीज में भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनने में आने वाली बाधाओं को भी दिखाया जाएगा।

KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर Amitabh Bachchan ने इस शख्स को गले लगाकर बहाए आंसू, जानिए क्या थी वजह

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने वेब सीरीज आर्या से डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया था। इस सीरीज में सुष्मिता के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। आखिरी बार सुष्मिता सेन 'आर्या' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, वेब सीरीज ताली की शूटिंग पूरी करने के बाद सुष्मिता अपनी हिट वेब सीरीज 'आर्या 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। सुष्मिता प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता ने ट्विंकल खन्ना के शो में खुलासा किया था कि वह तीन बार शादी करते-करते रह गई थीं। हालांकि सुष्मिता ने यह भी कहा कि उनकी बेटियां कभी भी उनके शादी न करने के पीछे की वजह नहीं रही हैं। ये उनका निजी फैसला रहा है और भगवान ने उन्हें बचा लिया। 

Janhvi Kapoor ने क्रिकेट के मैदान में लगाए दमदार शॉट, नेट प्रैक्टिस का Video हुआ वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement