1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. ओटीटी पर इन क्राइम थ्रिलर सीरीज का रहा है भौकाल, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर

ओटीटी पर इन क्राइम थ्रिलर सीरीज का रहा है भौकाल, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर

 Published : Jun 24, 2024 09:45 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 09:45 pm IST

ओटीटी दर्शकों के बीच इन दिनों क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने का एक अलग ही क्रज दिख रहा है। वहीं आज हम जिन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज और फिल्में को बारे में बताने वाले हैं। उनका क्लाइमैक्स देख आप सिर पकड़ लेंगे।

क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर- India TV Hindi
क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर Image Source : INSTAGRAM

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज ऐसी है जिन्हें देख या तो आप खुश होते हैं या तो फिर अधूरी देख कर ही छोड़ देते हैं। वहीं आज हम जिन सीरीज के बारे में आपको बताने वाले हैं। उनक क्लाइमैक्स देख आपका दिमाग हिल जाएगा। इतना ही नहीं हर सीरीज में आपको जबरदस्त क्राइम सीन देखने को भी मिलने वाला है। ये सस्पेंस से भरी हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज हिंदी में भी हैं। हम आपको ऐसे इंडियन क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख आपको मजा आ जाएगा। यकीनन इन्हें देखते हुए स्क्रीन से नजरें भी नहीं हटेंगी।

मर्डर इन कोर्टरूम

इस क्राइम सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे कई महिलाएं एक आदमी की कोर्ट में हत्या देती हैं। वह ऐसा क्यों करती हैं ये सब इस सीरीज में सीरीज में दिखाया गया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

आखिरी सच
साल 2023 में रिलीज हुई ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ओटीटी पर धूम मचा चुकी है। ये पॉपुलर सीरीज दिल्ली में हए बुराड़ी केस पर आधारित है, जिसमें एक परिवार के सामुहिक सुसाइड केस के बारे में दिखाती है। इस सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

खाकीः द बिहार चैप्टर
यह सीरीज बिहार के चंदन महतो की लाइफ पर बेस्ड है। इस सीरीज में देखने को मिलता है कि चंदन महतो किस तरह से एक छोटे गांव से निकलकर बड़ा गैंगस्टर बन जाता है। सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द फैमिली मैन
इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने अंडरकवर एजेंट श्रीकांत तिवारी बन धमाका कर दिया। इस सीरीज के दो सीजन हिट होने के बाद इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इसे राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्टर किया था। 'द फैमिली मैन' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

शैतान
राजकुमार राव, राजीव खंडेलवाल, कल्कि केक्लां, गुलशन देवैया, शिव पंडित और कृति कुलहारी की इस फिल्म में आपको जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द बुचर ऑफ दिल्ली
इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी एक ऐसे मर्डर पर बेस्ड है जो लोगों को मारकर पुलिस स्टेशन के बाहर छोड़कर चला जाता था। पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने के लिए गेम खेलती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन