1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Jalsa Teaser: सस्पेंस से भरी विद्या बालन की स्टोरी, बेचैन कर देगा 49 सेकेंड का VIDEO

Jalsa Teaser: सस्पेंस से भरी विद्या बालन की स्टोरी, बेचैन कर देगा 49 सेकेंड का VIDEO

 Published : Mar 04, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 02:53 pm IST

Jalsa Teaser: एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर विद्या बालन और शेफाली शाह का लुक नजर आया। दोनों की आंखें सस्पेंस से भरी दिख रही हैं।

vidya balan Film jalsa teaser- India TV Hindi
जलसा मूवी का टीजर Image Source : AMAZON PRIME

Highlights

  • होली के मौके पर रिलीज होने वाली है फिल्म 'जलसा'
  • फिल्म 'जलसा' में विद्या बालन एक पत्रकार की भूमिका में होंगी
  • शेफाली शाह और मानव कौल भी नजर आएंगे

Jalsa Teaser: एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर विद्या बालन और शेफाली शाह का लुक नजर आया। दोनों की आंखें सस्पेंस से भरी दिख रही हैं। इसमें एक कहानी का जिक्र किया जा रहा है, जिसको लेकर विद्या काम कर रही हैं। वहीं उस न्यूज को दबाने या छिपाने की भी बात हो रही है। यूजर्स को ये बातें बेचैन कर रही हैं।

विद्या बालन ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। फैंस लिख रहे हैं कि इस बार भी विद्या हमारी उम्मीदों पर खरा उतर रही हैं। फिल्म देखने को लेकर भी फैंस की बेताबी साफ दिख रही है। फिल्म में इकबाल खान भी हैं। 

पाकिस्तानी फिल्म 'ढाई चाल' के ट्रेलर पर इंडियंस यूजर्स के कमेंट्स की 'बमबारी', पढ़िए कैसे दे रहे हैं जवाब

यहां पर देखें फिल्म जलसा का टीजर-

विद्या बालन इससे पहले पोस्टर शेयर करते हुए लिखी थीं, "मुस्कान के पीछे असली कहानी छिपी है। 18 मार्च को जलसा रिलीज होगी। मैं बेहद उत्साहित हूं।" विद्या की असली कहानी कई मायनों में खास है। वहीं शेफाली का डरावना रूप भी दिखने वाला है।

फिल्म ‘जलसा’ में विद्या बालन एक पत्रकार के रोल में दिखेंगी। वहीं शेफाली शाह एक कुक रोल निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में मानव कौल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। होली के मौके पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

Confirm: 'टाइगर 3' की रिलीज डेट आई सामने, सलमान खान ने कहा- आ रहे हैं...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन