1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Body Transformation: विनीत कुमार सिंह ने इस OTT शो के लिए कुछ ही दिन में ऐसे बढ़ा लिया 10 किलो वजन

Body Transformation: विनीत कुमार सिंह ने इस OTT शो के लिए कुछ ही दिन में ऐसे बढ़ा लिया 10 किलो वजन

 Published : Jul 18, 2022 07:52 pm IST,  Updated : Jul 18, 2022 07:55 pm IST

विनीत कुमार सिंह ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया है, एक्टर ने कुछ ही दिन में 10 किलो वजन बढ़ा लिया है।

Body Transformation- India TV Hindi
Body Transformation Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हाल ही में विनीत कुमार सिंह के अपकमिंग शो रंगबाज़ 3: डर की राजनीति का ट्रेलर सामने आया है
  • विनीत कुमार सिंह ने मुक्काबाज के लिए भी खूब मेहनत की थी

एक्टर विनीत कुमार सिंह ने 'मुक्काबाज़' फिल्म में शानदार प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीत लिया था। नेटफ्लिक्स की सीरीज बेताल और गुंजन सक्सेना में भी उन्होंने यादगार रोल निभाया था, वो जितने अच्छे एक्टर हैं उसके लिए वो उतनी ही मेहनत भी करते हैं। अब एक और दमदार किरदार से वो फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दरअससल हाल ही में विनीत कुमार सिंह के अपकमिंग शो रंगबाज़ 3: डर की राजनीति का ट्रेलर सामने आया है। इसके आते ही इंटरनेट पर हर तरफ तूफान मच गया है। इस सीरीज में विनीत, हारून शाह अली बेग (साहेब के नाम से भी जाने जाते हैं) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और सिर्फ कुछ दिनों के भीतर 10 किलो तक वजन बढ़ाया। 

New OTT Release: इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, लिस्ट देखकर बना लें आप भी प्लान

विनीत कुमार सिंह ने मुक्काबाज़ के लिए एक बॉक्सर के रूप में खुद को बदल लिया और जिसके लिए उन्होंने पंजाब में मुक्केबाजों के साथ एक साल की कड़ी ट्रेनिंग भी की। अब एक बार फिर से उन्होंने रंगबाज 3 के लिए खुद को पूरी तरह से बदल दिया है और जो उनके लिए बेहद मुश्किल था। हाल ही में अभिनेता इस पर खुलकर बात करते दिखाई दिए हैं।

Ranbir kapoor: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं आलिया? रणबीर कपूर ने किया खुलासा

 
विनीत कुमार सिंह ने बताया ''इस रोल के लिए दस किलो वजन बढ़ाना काफी मुश्किल था लेकिन यह किरदार की मांग थी और मैं जो भूमिका निभा रहा था, उसे देखना मेरे लिए बहुत जरूरी था। मुझे किरदार के लिए सख्त आहार और कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ी। लेकिन यह एक शानदार सफर रहा है और मैं सीरीज के रिलीज होने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एक डार्क, कॉम्प्लेक्स और साथ ही एक भावपूर्ण किरदार है और मुझे इसे निभाने में बहुत मजा आया। ”

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा बचपन में हुईं रंगभेद का शिकार, मिस वर्ल्ड बनकर छाईं, बॉलीवुड और हॉलीवुड में बजाया डंका

विनीत कुमार सिंह इस साल कई और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे जिसमें सिया, आधार, दिल है ग्रे शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन