1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 10' में अदा खान के कान ने निकला जिंदा कॉकरोच

'खतरों के खिलाड़ी 10' में अदा खान के कान ने निकला जिंदा कॉकरोच

 Published : Feb 28, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 06:47 pm IST

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में कंटेस्टेंट अपने डर को दूर करते नजर आ रहे हैं।

adaa khan- India TV Hindi
अदा खान

खतरों के खिलाड़ी का सीजन 10 शुरू हो चुका है। इस सीजन में अदा खान,करण पटेल, बलराज स्याल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, तेजस्वी, आर जे मलिष्का, धर्मेश, रानी चटर्जी और अमृता खानविलकर नजर आए हैं।  शो में कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। एक खतरनाक स्टंट करने के बाद अदा खान के कान से जिंदा कॉकरोच निकला है।

अदा खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक कॉकरोच वाला स्टंट किया था। जिस दौरान उनके कान में कॉकरोच चला गया। उन्हें कान में कुछ चलने से महसूस हुआ। जब अगले दिन वह डॉक्टर के पास गई और उन्होंने कान में दवाई डाली तो जिंदा कॉकरोच बाहर निकला। आपको बता दें यह खतरों के खिलाड़ी की हिस्ट्री में पहली बार हुआ है। देखिए वीडियो:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन