1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'बॉलीवुड भाई' आज कटरीना, सलमान, अक्षय और प्रियंका की ये खबरें लेकर आए हैं

'बॉलीवुड भाई' आज कटरीना, सलमान, अक्षय और प्रियंका की ये खबरें लेकर आए हैं

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Jun 07, 2019 09:16 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 10:01 pm IST

SBAS का खास सेग्मेंट बॉलीवुड भाई में आज कौन-कौन सी खबरें हैं।

बॉलीवुड भाई- India TV Hindi
बॉलीवुड भाई Image Source :

बॉलीवुड भाई आ गए हैं, और बॉलीवुड गलियारों की हॉट गॉसिप लेकर आए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में कटरीना कैफ नहीं जाएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में कटरीना को ऑप्शन दिया गया था कि वो रणबीर-आलिया या अर्जुन मलाइका में किसकी शादी में जाना पसंद करेंगी। इस पर कटरीना ने कहा कि एक्स रणबीर और बेस्ट फ्रेंड आलिया की शादी की बजाय वो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी में जाना पसंद करेंगी। कटरीना का कहना है कि अर्जुन उनके राखी ब्रदर हैं इसलिए उनकी शादी में वो जरूर जाएंगी।

सलमान खान अगले ईद पर 'इंशाअल्ला' लेकर आ रहे हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। ट्विटर पर सलमान, आलिया और संजय लीला भंसाली ने इस बात की जानकारी दी है। यानी 2020 की ईद भी सलमान खान के नाम ही होगी। सलमान से पहले अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज तारीख ईद ही बताई थी, लेकिन अब खबर है कि सलमान की वजह से अक्षय कुमार अपनी फिल्म की रिलीज तारीख हटा लेंगे।

देसी गर्ल प्रियंका ने विदेशी बाला को पहनाई साड़ी। वहीं प्रियंका के बैकलेस साड़ी वाले फोटो शूट पर सोशल मीडिया में बवाल मचा पड़ा है। लोग इस तस्वीर को अश्लील बता रहे हैं।

सुनने में आया है कि कंगना रनौत 'मेंटल है क्या' की भी डायरेक्टर बनेंगी। मणिकर्णिका के बाद कंगना ने यहां भी पंगा ले लिया है। कंगना को फिल्म के कई सीन पसंद नहीं आए हैं। उन्हें लग रहा है कि राजकुमार राव को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल रहा है। इस बात से कंगना खुश नहीं हैं और फिल्म के कई सीन दोबारा शूट करने को कह दिया। हालांकि कंगना की बहन रंगोली ने इस बात से साफ इन्कार कर दिया है। 

सलमान के घर हुई ईद पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। सलमान की विदेशी दोस्त यूलिया वंतूर और कटरीना काफी देर तक उनके घर मौजूद थी। बिल्लियों के साथ जैकलीन फर्नांडिस की मस्ती देखिए, कैसे जैकलीन ने बिल्लियों के आगे लगाए ठुमके। टाइगर श्रॉफ ने हुक अप सॉन्ग का अनसीन वीडियो शेयर किया है। देखिए वीडियो-

Also Read:

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या पर फूटा गुस्सा, कहा- आरोपी को हो सख्त सजा

रणवीर सिंह की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था रिजेक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन