1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टिकटॉक फेम भाविन भानुशाली 'तेनाली रामा' में नजर आएंगे

टिकटॉक फेम भाविन भानुशाली 'तेनाली रामा' में नजर आएंगे

 Published : Dec 20, 2019 10:08 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 10:08 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आने वाले अभिनेता भाविन भानुशाली टेलीविजन धारावाहिक 'तेनाली रामा' में एक किरदार को निभाने के लिए शामिल हुए हैं।

 भाविन भानुशाली- India TV Hindi
 भाविन भानुशाली

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आने वाले अभिनेता भाविन भानुशाली टेलीविजन धारावाहिक 'तेनाली रामा' में एक किरदार को निभाने के लिए शामिल हुए हैं। वह मिर्जा अली के किरदार को निभाते नजर आएंगे।भाविन ने कहा, "'चिड़िया घर' के बाद मैंने टेलीविजन से थोड़ा ब्रेक लिया था और मुझे याद है कि जब 'तेनाली रामा' के लिए मुझे कॉल

आया, मेरा भाई मेरे बगल में था, जो शायद 'तेनाली रामा' का सबसे बड़ा प्रशंसक है। जब इस किरदार के लिए मुझे चुना गया तो उसे बेहद खुशी हुई।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे किरदार का नाम मिर्जा अली है जो हुमायूं का बेटा है। अभूतपूर्व बुद्धिमत्ता के साथ-साथ वह एक शक्तिशाली वीर योद्धा भी है। वह पंडित रामा की बुद्धिमता को चुनौती देंगे और कहानी में एक रोचक मोड़ लेकर आएंगे। मैं निश्चित हूं कि लोगों को आगे आने वाली इस कहानी में बेहद मजा आएगा।"

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन