1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्क में मरजावां' एक्टर कुशाल पंजाबी ने की आत्महत्या, कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर

'इश्क में मरजावां' एक्टर कुशाल पंजाबी ने की आत्महत्या, कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर

 Published : Dec 27, 2019 09:29 am IST,  Updated : Dec 27, 2019 10:35 am IST

टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी।

kushaal punjabi- India TV Hindi
कुशाल पंजाबी का हुआ निधन।

टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी का 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल ने आत्महत्या की है। बीती रात कुशाल का शव लटका हुआ मिला था। कुशाल के निधन की खबर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और चेतन हंसराज ने कंफर्म की है।चेतन ने बताया कुशाल का शव अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 1 बजे ले जाया जाएगा। करणवीर ने सोशल मीडिया पर कुशाल की फोटो के साथ यह जानकारी दी है।

 

करणवीर बोहरा ने कुशाल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मैं अभी भी तुम्हारे निधन से इनकार कर रहा हूं। मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन यह अथाह है। जिस तरह से तुमने अपने जीवन को आगे बढ़ाया यह मुझे कई और तरीकों से ज्यादा प्रेरित करता है। लेकिन मुझे क्या पता था।

करणवीर ने आगे लिखा- तुम्हारा मुस्कराहता हुआ चेहरा डांस, फिटनेस, ऑफ-रोड बाकिंग और फादरहुड से ऊपर था। तुम्हारा खुशमिजाज स्वभाव, गर्मजोशी, जो इतनी सरलता थी। मैं तुम्हे बहुत याद करुंगा। कुश्लानी। आप हमेशा एक ऐसे व्यक्ति को याद करेंगे जो एक पूर्ण जीवन जीता था।

कुशाल पंजाबी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। कुशाल ने यूरोपियन लड़की से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन