1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिमानी शिवपुरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना वायरस से हुईं थी संक्रमित

हिमानी शिवपुरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना वायरस से हुईं थी संक्रमित

 Published : Sep 19, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 02:48 pm IST

टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह बीते सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थी।

himani shivpuri- India TV Hindi
हिमानी शिवपुरी Image Source : INSTAGRAM/HSHIVPURI

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। शिवपुरी को 12 सितंबर को होली स्प्रिट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभिनेत्री ने बताया कि सेहत में सुधार आने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर पर क्वांरटीन रहने की सलाह दी है। 

हिमानी शिवपुरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मेरी सेहत में सुधार है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अब मुझे 15 दिन के लिए घर पर क्वांरटीन में रहना चाहिए और उसके बाद फिर से जांच करवानी चाहिए।’’ शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का आभार प्रकट किया था। 

शिवपुरी ने हाल में कॉमेडी शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के लिए शूटिंग की थी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा उपायों का पालन किया था, फिर भी संक्रमित कैसे हो गईं, उन्हें यह नहीं पता।

हिमानी शिवपुरी ने पोस्ट शेयर करके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा- गुड मॉर्निंग। यह आप सभी को बताने के लिए हैं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना टेस्ट करवा लें।

हिमानी शिवपुरी एक फेमस बॉलीवुड और टेलिविजन एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हम आपके हैं कौन, कोयला, परदेस, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन