1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से नई तस्वीर, लिखी कनखजूरे पर मजेदार कविता

अमिताभ बच्चन ने शेयर की 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से नई तस्वीर, लिखी कनखजूरे पर मजेदार कविता

 Published : Sep 11, 2020 10:46 am IST,  Updated : Sep 11, 2020 10:46 am IST

अमिताभ बच्चन ने सोसल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कविता शेयर की है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग शुरू कर दी है। वह आए दिन शो के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने हॉटसीट पर बैठकर कान खुजाते  हुए तस्वीर शेयर की है साथ ही एक मजेदार कविता लिखी है।

बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बिन पूछे,एक कनखजूरा,घुस गया भैया कान में, बहु कोसिस की लोगन ने,पर उ पहुँचा दुसरे कान में, बाहर निकल के,जोर  से बोला,सुनो हमारी गाथा, इन साहिब के खोपरी में कुछ दिखी नहीं व्यवस्था ऐँ?  क्या व्यवस्था मिली ना तुमको, हमें भी तो बताओ, घास फूस से भरा है कमरा, खुदय देख के आओ।

बिग बी ने बीते दिन भी सेट से तस्वीर शेयर की थी।  मेकअपमैन  उनका मेकअप कर रहे हैं। सभी लोगों ने पीपीई किट और मास्क पहने हुए थे। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सुरक्षित रहें .. एहतियात बरतें .. काम जारी रहना चाहिए। उन्होंने फैन्स की उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी दूर की।

फैन्स की चिंता के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- स्वास्थ्य पर ध्यान देने और देखभाल करने के लिए बहुत सी चिंताएं। प्यार और चिंता के साथ ली जाती हैं ।यह समझा जाता है कि आप सभी के अच्छे होने की कामना कैसे करते हैं । सेट पर सावधानियां सभी को देखने के लिए हैं और काम जारी है यह नहीं रुक सकता यह साथ में गड़गड़ाहट करता है .. देखें .. देखभाल और सावधानी देखें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वह झुड़ में नजर आने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन