1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 2 शो में साथ काम करने का आनंद ले रहीं अनीता हसनंदानी

2 शो में साथ काम करने का आनंद ले रहीं अनीता हसनंदानी

 Published : Aug 19, 2019 11:49 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 11:49 am IST

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों डांस रियेलिटी शो 'नच बलिए 9' में पति रोहित रेड्डी के साथ भाग लेने के साथ ही एक लाइव गेम शो 'लागाओ बोली - सबसे कम सबसे अनोखी' की मेजबानी भी कर रही हैं।

अनीता हसनंदानी- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी

नई दिल्ली: अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों डांस रियेलिटी शो 'नच बलिए 9' में पति रोहित रेड्डी के साथ भाग लेने के साथ ही एक लाइव गेम शो 'लागाओ बोली - सबसे कम सबसे अनोखी' की मेजबानी भी कर रही हैं। उनका कहना है कि हालांकि एक डांस रियेलिटी शो और गेम शो में साथ काम करना शारीरिक रूप से थकाने वाला है, लेकिन वह इसका आनंद ले रही हैं।

अनिता ने कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे टेलीविजन पर 'लागाओ बोली' जैसे एक अनोखे गेम शो की मेजबानी करने व हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। हालांकि एक डांस रियेलिटी शो और गेम शो को एक साथ संभालना शारीरिक रूप से थकावट भरा है.. लेकिन एक कलाकार का जीवन ऐसा ही होता है और मैं बहुत उत्साहित हूं और खेल शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।" 'लागाओ बोली' की मेजबानी परितोष त्रिपाठी और धीरज जुनेजा भी करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन