1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: अंकिता लोखंडे के डांस स्टेप्स जीत लेंगे आपका दिल, शाहरुख-दीपिका के गाने पर यूं थिरकाए कदम

Video: अंकिता लोखंडे के डांस स्टेप्स जीत लेंगे आपका दिल, शाहरुख-दीपिका के गाने पर यूं थिरकाए कदम

 Published : Feb 06, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 12:12 pm IST

अंकिता लोखंडे ने मुश्किल डांस मूव्स को इतनी आसानी से किया है कि आप देखकर कह उठेंगे - वाह।

ankita lokhande titli dance video - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे के डांस मूव्स जीत लेंगे आपका दिल Image Source : INSTAGRAM: LOKHANDEANKITA

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है, बल्कि वो डांस में भी माहिर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में अंकिता लोखंडे व्हाइट आउटफिट में नज़र आ रही हैं। वो 'चेन्नई एक्सप्रेस' के हिट सॉन्ग तितली पर डांस कर रही हैं। मुश्किल स्टेप्स को भी अंकिता आसानी से कर रही हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अंकिता लोखंडे ने वीडियो का जो कैप्शन लिखा है, वो भी काफी मीनिंगफुल है। उन्होंने लिखा- "जब कैटरपिलर ने सोचा कि उसका जीवन खत्म होने जा रहा है, वो उड़ने लगी।"

अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने सुशांत के परिवार का पूरा साथ दिया और दिवंगत अभिनेता के लिए कई मौकों पर न्याय की गुहार भी लगाई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन