1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शादी की 28वीं सालगिरह पर अर्चना पूरन सिंह ने पति परमीत सेठी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, पूछा ये सवाल

शादी की 28वीं सालगिरह पर अर्चना पूरन सिंह ने पति परमीत सेठी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, पूछा ये सवाल

 Published : Jun 30, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 01:48 pm IST

अर्चना पूरन सिंह पति परमीत के साथ 28वीं शादी का सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पति के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी- India TV Hindi
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी Image Source : INSTAGRAM/ARCHANA PURAN SINGH

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की मशहूर जज अर्चना पूरन सिंह ने आज से 28 साल पहले एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर परमीत सेठी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। आज अर्चना और परमीत की शादी की सालगिरह है। इस खौस मौके पर अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया में एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। 

अर्चना पूरन सिंह से इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ' 28 साल और मैं अभी भी आपसे पूछती हूं "कितने साल हो गए"? और आप शिकायत करते हैं  कि आपको कभी  याद नहीं रहता है! ...यहां याद करने के लिए नहीं बल्कि हमेशा हमारी सालगिरह मनाने के लिए हैं..

द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस करने पर पहली बार बोलीं अर्चना पूरन सिंह

फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से पहचान बनाने वाले परमीत की मुलाकात अर्चना से एक इवेंट के दौरान हुई थी। आईबी टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद अर्चना दूसरे रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और और दोनों को एक-दूसरे के विचार अच्छे लगे। अर्चना और परमीत ने शादी से पहले लिव इन में रहने का फैसला किया। दोनों ने जिस वक्त लिव इन में रहने का फैसला किया था। जिसके बाद 30 जून, 1992 अर्चना और परमीत ने शादी कर ली। 

पहली शादी असफल होने के बाद अर्चना पूरण सिंह ने परमीत सिंह से की दूसरी शादी, ऐसी है Love Story

अर्चना पूरन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में बतौर जज नजर आती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन