1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रित्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

रित्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

 Published : May 13, 2020 12:48 pm IST,  Updated : May 13, 2020 12:50 pm IST

'पवित्र रिश्ता' में साथ में नजर आए आशा नेगी और रित्विक धनजानी पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अलग हो गए हैं।

asha negi and ritvik dhanjani- India TV Hindi
आशा नेगी और रित्विक धनजानी Image Source : INSTAGRAM/ASHA NEGI

पॉपुलर टीवी कपल आशा नेगी(Asha Negi) और रित्विक धनजानी(Ritvik Dhanjani) के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थीं। आशा और रित्विक पवित्र रिश्ता सीरियल में साथ में नजर आए थे। वहीं से दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। मगर अब दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं जिसके बाद आशा और रित्विक ने अलग होने का फैसला लिया है। पहले तो दोनों ब्रेकअप को लेकर चुप रहे मदर बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट से सभी को लगने लगा कुछ ठीक नहीं है। अब आशा ने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही कहा वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिक में बात नहीं करना चाहती हैं।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आशा ने कहा- लोग अलग होते हैं, रिलेशनशिप टूटते हैं लेकिन जिंदगी में मुख्य बात यह है कि आपके पास व्यक्ति के लिए प्यार खत्म नहीं होता है और उस इंसान से जुड़ी यादें साथ रहती हैं। उन्होंने साथ ही कहा- वह इस बारे में पब्लिक में बात नहीं करना चाहती हैं और अपना रिश्ता वैसा ही रखना चाहती हैं। मैं कहना चाहूंगी कि हमारे बीच सम्मान हमेशा रहेगा।

आशा और रित्विक के ब्रेकअप की खबर फैन्स के लिए सदमे से कम नहीं है। वह दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। कुछ पहले खबरें भी आ रहीं थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के दोस्तों को ब्रेकअप के बारे में पता था। रित्विक के स्पेन जाने से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आशा ने बीते साल 'बारिश' वेब सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आ गया है। 'बारिश' में आशा के साथ शर्मन जोशी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। आशा जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म 'लूडो' 2020 में रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन के चलते रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन