1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या आसिम-हिमांशी के रिश्ते में आ गई है दरार? बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने किया एक दूसरे को अनफॉलो

क्या आसिम-हिमांशी के रिश्ते में आ गई है दरार? बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने किया एक दूसरे को अनफॉलो

 Published : Mar 01, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 06:01 pm IST

बिग बॉस 13 की हिट जोड़ी रही आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों ने अपनी वॉस से एक दूसरे की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है।

Asim Riaz and Himanshi Khurana- India TV Hindi
Asim Riaz and Himanshi Khurana Image Source : INSTAGRAM/@ASIMANSH77.OF

आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बने रहते हैं। ये कपल तब फैंस का पसंदीदा बन गया जब इन्होंने बिग बॉस 13 में शिरकत की थी। दोनों सलमान खान के शो में मिले, दोस्ती का एक मजबूत बंधन बना, और सबके सामने अपने रिलेशनशिप को कबूल किया। मगर ऐसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि इस कपल ने अपने लगभग डेढ़ साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था। आसिम और हिमांशी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और यहां तक ​​कि अपनी-अपनी वॉल से अपने एक दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जो उनके ब्रेक-अप की ओर इशारा करते हैं।

यह पहली बार नहीं है कि आसिम और हिमांशी ने अपने फैंस को अपनी पोस्ट के जरिए भ्रमित किया। पहले भी, उन्होंने अपने ब्रेक-अप के बारे में बहुत कुछ संकेत दिए था लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो नहीं किया था।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हिमांशी खुराना ने अपनी रिलेशनशिप और अपने आगे के प्लान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ''पहले लोगों को हमारे रिलेशनशिप पर शक था, अब ये सब बोल रहे हैं कि हम किसी तरह की जल्दी में नहीं है। हम इस वक्त अपने काम पर फोकस कर रहे हैं, और एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। हमारी कम्यूनिटी और धर्म अलग हैं, हमारी फैमिली भी इससे खुश है, लेकिन एक रिलेशनशिप के लिए वक्त जरूरी होता है।"

आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना को इससे पहले चार म्यूजिक एल्बम में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था, जो 2020 में रिलीज़ किए गए थे। बता दें हिमांशी खुराना का सोलो म्यूजक एल्बम 'आई लाइक इट' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को अभी तक 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

यहां पढ़ें -

शाहरुख खान ने पेश की आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की पहली झलक, लिखा- 'ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है...'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

शुरू हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग, मल्टी स्टार कास्ट से फुली लोडेड होगी ये फिल्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन