1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो को लेकर नकुल महेता और दिशा परमार की क्या है राय, जानिए

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो को लेकर नकुल महेता और दिशा परमार की क्या है राय, जानिए

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 02:48 pm IST

इस शो की कहानी 30 के दशक में शहरी अकेलेपन और शादी के बंधन में बंधने के बाद आपसी विश्वास और सम्मान के साथ प्यार में पड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस एकता कपूर ने दो लीड्स के साथ प्रोमो लॉन्च किया था।

bade achhe lagte hain 2  nakul mehta disha parmar latest news - India TV Hindi
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो को लेकर नकुल महेता और दिशा परमार की क्या है राय, जानिए    Image Source : INSTAGRAM: NAKUULMEHTA/DISHAPARMAR

अभिनेता नकुल मेहता और दिशा परमार आगामी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में 'राम' और 'प्रिया' की भूमिकाएं निभाकर बेहद खुश हैं। 'इश्कबाज' शो में 'शिवाय' का किरदार निभाने के लिए पहचाने जाने वाले नकुल का कहना है कि वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनकर खुश हैं क्योंकि यह उनकी मां का पसंदीदा शो था।

उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक ऐसा प्रतिष्ठित शो रहा है, सचमुच मैं इसे देखकर बड़ा हुआ हूं। यह मेरी मां का पसंदीदा शो है। इसलिए यह मेरी मां और उन सभी माताओं के लिए एक ट्रिब्यूट है जिन्हें वास्तव में इसे देखने में आनंद आता है।"

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के लीड किरदार आए सामने, एकता कपूर ने रिलीज किया प्रोमो

कहानी 30 के दशक में शहरी अकेलेपन और शादी के बंधन में बंधने के बाद आपसी विश्वास और सम्मान के साथ प्यार में पड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस एकता कपूर ने दो लीड्स के साथ प्रोमो लॉन्च किया था।

'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' की अभिनेत्री दिशा परमार ने भी अपना उत्साह साझा किया। वह आगे कहती हैं, "बड़े अच्छे लगते हैं- मेरा सर्वकालिक पसंदीदा शो है। मैं इस शो से जुड़कर वास्तव में खुश और गर्व महसूस कर रही हूं। यह शायद मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।"

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' का प्रसारण होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन