1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेहद 2 फेम शिविन नारंग की बिल्डिंग कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से हुई सील, एक्टर ने किया रिएक्ट

बेहद 2 फेम शिविन नारंग की बिल्डिंग कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से हुई सील, एक्टर ने किया रिएक्ट

 Published : Apr 08, 2020 11:57 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 12:26 pm IST

टीवी एक्टर शिविन नारंग की बिल्डिंग को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद सील कर दिया गया है। एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है।

 shivin narang- India TV Hindi
शिविन नारंग Image Source : INSTAGRAM

बेहद 2 फेम शिविन नारंग की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। उनकी सोसाइटी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। शिविन नारंग के कॉम्प्लेक्स में अंकिता लोखंडे, नताशा शर्मा, आशिता धवन जैसे कई सेलिब्रिटीज रहते हैं। शिविन इस बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बिल्डिंग के सील होने के बाद शिविन का रिएक्शन आया है।

शिविन ने कहा- बिल्डिंग कुछ दिन पहले सील हो गई थी। हमारे पास निर्देश मानने के अलावा कोई च्वाइस नहीं है। लोगों से कहा गया है कि वह समान खरीदने के लिए घर से बाहर ना निकलें। जरुरी सामान मेन गेट पर रख दिए जाते हैं और हमे वहीं से उठा कर ले जाने होते हैं।

शिविन नारंग की सोसाइटी में साक्षी तंवर भी रहती हैं।

आपको बता दें शिविन नारंग खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- इस स्थिति में  इस तरह का फैसला लेना जरुरी है। साथ ही कहा सीनियर सिटिजन के लिए यह समय मुश्किल हो रहा है। क्योंकि यह कॉम्प्लेक्स बहुत बड़ा है और उन्हें सामान लेने जाने के लिए गेट तक चलकर जाना पड़ता है। 

कोरोना वायरस के भारत में 5000 केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन