Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' क्या 'बिग बॉस 15' में लेंगी हिस्सा? खुद शुभांगी अत्रे ने बताई सच्चाई

'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' क्या 'बिग बॉस 15' में लेंगी हिस्सा? खुद शुभांगी अत्रे ने बताई सच्चाई

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 09, 2021 10:03 am IST, Updated : Jul 09, 2021 10:03 am IST

शुभांगी अत्रे ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। वो भी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। लेकिन...

bhabhi ji ghar par hai fame angoori bhabhi aka shubhangi atre participate in bigg boss 15- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: SHUBHANGIAOFFICIAL 'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' क्या 'बिग बॉस 15' में लेंगी हिस्सा? खुद शुभांगी अत्रे ने बताई सच्चाई 

'भाबीजी घर पर हैं' टीवी सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली 'अंगूरी भाभी' यानि शुभांगी अत्रे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में एक खबर आई, जिसे सुनकर उनके फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हो गए। बताया गया कि शुभांगी पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद इस खबर की सच्चाई पर प्रकाश डाला है।

एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। वो भी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपनी जिम्मेदारी समझती हैं और वो अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगी। वो शो को क्विट करके घर के अंदर कैद नहीं होना चाहेंगी। 

क्या टूट गई है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी? 'बिग बॉस 13' के विनर ने खुद दिया जवाब

40 साल की एक्ट्रेस ने आगे कहा- "हर साल शो में शामिल होने की बात पूछी जाती है। मैं बिग बॉस भी फॉलो करने लगी हूं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसका हिस्सा बनूंगी। मैं सॉफ्ट हार्टेड हूं और घर में बिना बात के लड़ाई-झगड़ा देखकर निराश हो जाती हूं।" 

बता दें कि एकता कपूर ने 2006 में 'कसौटी जि़ंदगी की' में शुभांगी को लॉन्च किया था, और उन्होंने 'कस्तूरी' और 'दो हंसों का जोड़ा' जैसे कई सिटकॉम में अभिनय किया है। हालांकि, गेम-चेंजर मौका 'भाबी जी घर पर है!' के जरिये मिला।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement