Bigg Boss 24 December Highlights: बिग बॉस के घर में झगड़ा होना तो आम है, और जब बात कैंप्टेंसी की होता तो घर में हंगामा होता ही है। हर कोई टास्क जीतने की कोशिश में अपनी-अपनी तरकीबें लगाता रहता है, दूसरों को हराने के चक्कर में लोग हद से गुजर जाते हैं। इस बार भी वही हुआ, बिग बॉस भी कैप्टेंसी के लिए अनोखे तरह के टास्क लेकर आते हैं।
Related Stories
आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घर को मंगल ग्रह बना दिया। घरवालों को मंगल ग्रह पर पानी ढूंढ़ने का टास्क मिला था। इस टास्क को करते-करते घरवालों ने मंगलग्रह को युद्ध का मैदान बना दिया।
आयुष शर्मा ने शुरू की 'क्वथा' की शूटिंग, निभा रहे हैं आर्मी अफसर का किरदार
खूब लड़ाई झगड़ा हुआ। दरअसल बिग बॉस ने घर के गार्डन एरिया को मंगल ग्रह में तब्दील कर दिया, इश दौरान गार्डन एरिया में रखे डिब्बों में पानी भरना था। आखिरी तक जिस दावेदार के डिब्बे में पानी भरा रहेगा वही बिग बॉस का अगला कैप्टन बनेगा। विकास इस खेल के संचालक बने थे।
इससे पहले सुबह सुबह पॉटी के लिए भी घर में लड़ाई हो गई। दरअसल मधुरिमा ने शेफाली से पूछा कि क्या आपने पॉटी किया है... यह बात इतनी बढ़ गई थी कि बहस में तब्दील हो गई। दूसरी तरफ शहनाज और सिद्धार्थ में भी झगड़ा हुआ। दरअसल शहनाज को बर्दाश्त नहीं कि सिड उन्हें छोड़ किसी और से बात करें, इसी को लेकर दोनों में बहस हुई।