1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: देवोलीना ने मारा शहनाज को चांटा, वीडियो वायरल

Bigg Boss 13: देवोलीना ने मारा शहनाज को चांटा, वीडियो वायरल

 Published : Oct 23, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 01:55 pm IST

बिग बॉस 13 में मामला गर्म होता जा रहा है। अब देवोलीना ने शहनाज को थप्पड़ जड़ दिया।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
Bigg Boss 13

मुंबई: टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस में टीआरपी का खेल जारी है तभी तो इस बार कई सारी चीजें बिग बॉस में जोड़ी जा रही हैं। बावजूद इसके शो की टीआरपी उतनी नहीं आ रही जितनी आनी चाहिए। शो में अक्सर सिद्धार्थ-रश्मि की नोंक झोंक और पारस-शहनाज की क्यूट लव स्टोरी दिखाई जाती है। अब इस बार सलमान खान वीकेंड का वार में भड़क गए। उन्होंने शो छोड़ने की धमकी तक दे दी थी।

इसके बाद बिग बॉस में घरवालों के बीच भी मामला गर्म हो गया। बिग बॉस 13 के में आज रात टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में एक भयंकर लड़ाई देखने को मिलेगी। अब बिग बॉस 13 से नया वीडियो सामने आया है जिसमें सभी कंटेस्टेंट को सांप-सीढ़ी बनाने का टास्क दिया गया।

Dabangg 3 Trailer: सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का धमाकेदार ट्रेलर आज होगा रिलीज

हमेशा की तरह इस टास्क में भी कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने शहनाज गिल को थप्पड़ जड़ दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा कि शहनाज ने देवोलीना पर पानी फेंका था जिसके जवाब में देवोलीना ने शहनाज को थप्पड़ मार दिया। देखिए वीडियो-

बर्थ डे पार्टी में यूं झूमकर नाचे मलाइका और अर्जुन, वीडियो हुआ वायरल

देखा आपने? कैसे टीवी की बहू बिग बॉस में जाकर वायलेंट हो गई हैं। बिग बॉस के घर में हिंसा अलाउड नहीं है। पहले भी लोगों को बिग बॉस के घर से धक्का मारने और थप्पड़ मारने वाले को शो से बाहर निकाल दिया गया है। अब देखना ये होगा कि क्या देवोलीना को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन