1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: गोविंदा की भांजी पर कमेंट करना सिद्धार्थ डे को पड़ा भारी, नाराज़ हुए कृष्णा

Bigg Boss 13: गोविंदा की भांजी पर कमेंट करना सिद्धार्थ डे को पड़ा भारी, नाराज़ हुए कृष्णा

 Published : Oct 21, 2019 09:47 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 09:50 am IST

Bigg Boss ने लड़कों को नॉमिनेशन से बचने के लिए एक टास्क दिया था, जिसमें फीमेल की अहम भूमिका थी। इसी टास्क के दौरान आरती पर सिद्धार्थ डे ने कमेंट किया।

कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह और सिद्धार्थ डे- India TV Hindi
कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह और सिद्धार्थ डे

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में झगड़ों और मनमुटावों का सिलसिला शुरू हो चुका है। हाल ही में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे ने गोविंदा की भांजी आरती सिंह के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की, जिससे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला नाराज़ हो गए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ डे ट्रोल हुए। अब आरती के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बयान सामने आया है।

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, आरती पर कमेंट करने के बाद सिद्धार्थ डे से कृष्णा बेहद नाराज़ हैं। उनका कहना है कि उन्हें सिद्धार्थ डे से ऐसी उम्मीद नहीं थी और वो काफी हैरान हैं।

Birth Anniversary: 'आज कल तेरे मेरे प्यार' से 'आजा आजा मैं हूं प्यार' तक, सुनें शम्मी कपूर के हिट सॉन्ग

कृष्णा ने कहा, 'मैं काफी हैरान हूं कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर सकता है। वो मुझे और मेरे परिवार को जानता है। सबसे बड़ी बात कि वो एक महिला के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?'

बता दें कि बिग बॉस ने एक टास्क दिया, जिससे मेल कंटेस्टेंट नॉमिनेश से बच सकते थे। इसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे का हाथ पकड़ना था और फीमेल प्रतिभागियों को उनका हाथ छुड़ाना था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेडी गागा का संस्कृत में लिखा ये श्लोक, फैन हो गई दुनिया

इस  टास्क के दौरान आरती ने सिद्धार्थ डे पर हल्दी, मिर्च और शेविंग क्रीम जैसी चीजें लगानी शुरू कर दी। इस वजह से सिद्धार्थ डे नाराज़ हो गए और उन्होंने आरती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन