1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Highlights 25 December: घरवालों को क्रिसमस पर मिला स्नो पार्टी का मौका, घर से बाहर हुए विकास गुप्ता

Bigg Boss 13 Highlights 25 December: घरवालों को क्रिसमस पर मिला स्नो पार्टी का मौका, घर से बाहर हुए विकास गुप्ता

 Published : Dec 25, 2019 11:02 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 11:02 pm IST

बिग बॉस के घर से बाहर हुए विकास गुप्ता। विकास को देवोलीना की जगह लाया गया था।

Bigg Boss 13 Highlights 25 December- India TV Hindi
Bigg Boss 13 Highlights 25 December

Bigg Boss 13 Highlights 25 December: कप्तानी के काम के तनाव के बीच बिग बॉस ने घरवालों को क्रिसमस का तोहफा दिया, और जश्न के लिए बिग बॉस का घर तैयार हुआ। इस दौरान बिग बॉस ने पूरे घर को क्रिसमस की तर्ज पर सजवाया था। स्नो की बारिश हुई और सभी घरवालों ने डांस करके क्रिसमस का जश्न मनाया।

इस दौरान बिग बॉस ने  अचानक से फैसला सुना दिया कि विकास गुप्ता घर से अब बाहर जा सकते हैं। दरअसल विकास गुप्ता शो में देवोलीना की खराब तबीयत की वजह से उनकी जगह पर खेल रहे थे। देवोलीना छुट्टी पर थीं। अब देवोलीना बिग बॉस में वापसी कर सकती हैं। और विकास गुप्ता को घर से बाहर भेजा जा रहा है।

विकास गुप्ता के बाहर होने की खबर सुनकर सभी घरवाले इमोशनल हो गए, खुद विकास भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विकास के जाने के बाद शेफाली ने मारा रश्मि देसाई को कमेंट। कहा वो बहुत एग्रेसिव हो जाती हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन