1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Highlights December 4: कप्तानी की रेस से बाहर हुए विशाल और सिद्धार्थ

Bigg Boss 13 Highlights December 4: कप्तानी की रेस से बाहर हुए विशाल और सिद्धार्थ

 Published : Dec 04, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 10:58 pm IST

 बिग बॉस लोगों का पसंदीदा रियलिटी शो है, शो में रोजाना कुछ ना कुछ बवाल होता है जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। 

Bigg Boss 13 Highlights December 4- India TV Hindi
Bigg Boss 13 Highlights December 4 Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss 13 Highlights December 4: बिग बॉस लोगों का पसंदीदा रियलिटी शो है, शो में रोजाना कुछ ना कुछ बवाल होता है जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। बिग बॉस के घर में प्यार के साथ-साथ लड़ाई भी देखने को मिल रही है। इस बार तो घर में लग्जरी टास्क बजट को लेकर लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में घरवाले दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक हिस्सा सिद्धार्थ के साथ खड़ा है, वहीं दूसरा हिस्सा आसिम रियाज की तरफ है। सिद्धार्थ इस बार घर के कैप्टन हैं और उनकी टीम ने इस बार का लग्जरी बजट टास्क जीता है। 

लग्जरी आइटम में से रश्मि और विशाल पास्ता खा लेते हैं, जिसके बाद दंड के रूप में बिग बॉस सभी चीजें वापस मांगते हैं, लेकिन सिद्धार्थ की टीम ऐसा करती नहीं है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर वो लग्जरी बजट आइटम नहीं वापस करते हैं तो राशन नहीं आएगा और राशन नहीं आता है। इसके विरोध में आसिम की टीम पूरा दिन सोती रहती है, सिद्धार्थ परेशान होकर बिग बॉस से गुहार लगाते हैं कि वो इस समस्या को सुलझाएं।

सिद्धार्थ के बचाव में शहनाज गिल घरवालों से बात करने आती हैं, लेकिन शहनाज और विशाल की लड़ाई हो जाती है। शहनाज इसका इल्जाम विशाल पर लगाती हैं और उनका बचाव करती हैं रश्मि। शहनाज को रश्मि की दखलंदाजी अच्छी नहीं लगती है और वो उन्हें बेवकूफ औरत कह देती हैं।

दूसरी तरफ बिग बॉस सभी घरवालों को एक नए धर्म संकट में डाल देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि सभी घरवाले मिलकर दो ऐसे लोगों को चुने जो इस बार कैप्टनसी की रेस से हट जाए। सभी घरवाले मिलकर सिद्धार्थ और विशाल को चुनते हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन