Bigg Boss 13 Latest Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों को जबरदस्त सरप्राइज दिया, लेकिन इस सरप्राइज से कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए। सलमान ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए पूछा कि उन लोगों के अंदर कब सुधार आएगा!
Related Stories
कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि विशाल आदित्य सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लड़ाई चल रही है, क्योंकि विशाल ने कैप्टन सिद्धार्थ के कमरे में जाकर चोरी-छिपे फ्रिज से पास्ता निकालकर खा लिया।
Confirm: 'गोलमाल 5' के लिए हो जाएं तैयार, अजय देवगन संग अगले साल शूटिंग शुरू करेंगे रोहित शेट्टी
इसके बाद सिद्धार्थ उन्हें गालियां देने लगे। थोड़ा शांत होने के बाद वो टीवी के सामने सोफे पर बैठे ही थे कि अचानक ही सलमान खान ने बिना दस्तक दिए एंट्री मारी। उन्हें देख सिद्धार्थ के होश उड़ गए। घरवाले भी भागते हुए सोफे पर जाकर बैठने लगे।
इसके बाद सलमान खान खुद एग्रेशन दिखाकर सिद्धार्थ शुक्ला से पूछते हैं कि आपका बोलने का टोन ऐसा ही है ना? फिर सलमान नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कहते हैं कि हमेशा का एक ही टाइम है। अनाउंसमेंट भी हुई, लेकिन आप लोगों का ध्यान कहीं और था। घर का माहौल कब सुधरेगा?
अब देखना होगा कि सलमान खान का गुस्सा शांत होगा या फिर घरवाले अपने अंदर कोई सुधार करेंगे!