पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एलीट क्लब का दूसरा मेंबर बनने के लिए रश्मि देसाई और आरती सिंह में जबरदस्त टक्कर हुई, लेकिन इसी वजह से हिना खान ने दोनों को ही मेंबर नहीं बनाने का फैसला किया। हिना के सामने ही सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज में फिर से लड़ाई हुई, जो इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को उन्हें फिर से कन्फेशन रूम में बुलाना पड़ा।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: हिना खान के सामने फिर हुआ सिद्धार्थ-असीम में झगड़ा, किसी को नहीं मिला एलीट क्लब का मेंबर बनने का मौका
Bigg Boss 13: हिना खान के सामने फिर हुआ सिद्धार्थ-असीम में झगड़ा, किसी को नहीं मिला एलीट क्लब का मेंबर बनने का मौका
पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एलीट क्लब का दूसरा मेंबर बनने के लिए रश्मि देसाई और आरती में जबरदस्त टक्कर हुई, लेकिन किसी को भी मेंबर बनने का मौका नहीं मिला।
Bigg Boss 13 Live 21 January 2020 hina khan
-
11:50 PM (IST) Jan 21, 2020
कल भी होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया
एक बार फिर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले बजर में सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती सिंह और माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को बचाया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है, जो कल भी चलेगी। इस बीच शहनाज गिल और आरती सिंह में जबरदस्त झगड़ा होगा। वहीं, रश्मि देसाई व माहिरा शर्मा भी एक-दूसरे संग खाने को लेकर लड़ाई करेंगे।
-
11:33 PM (IST) Jan 21, 2020
सिद्धार्थ ने शहनाज पर किया पर्सनल कमेंट
सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज ने एक बार फिर मनाने की कोशिश की, लेकिन सिद्धार्थ ने उन पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा कि 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता, वो किसी का सगा नहीं हो सकता। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं है और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। तू बहुत स्मार्ट है।' ये सुनकर शहनाज बहुत रोईं।
-
11:24 PM (IST) Jan 21, 2020
असीम की टीम में शामिल हुईं शहनाज
असीम रियाज, रश्मि देसाई और विशाल आदित्य सिंह ने शहनाज को अपनी टीम में शामिल कर लिया। शहनाज ने भी कहा कि सिद्धार्थ हमेशा आरती का सपोर्ट करता है, मुझे नहीं। इसलिए मुझे बहुत बुरा लगता है।
-
11:23 PM (IST) Jan 21, 2020
माहिरा शर्मा अभी भी हैं अपसेट
माहिरा शर्मा अभी भी हिना खान की बातों से दुखी हैं। उनका मानना है कि उन्होंने शो को बहुत योगदान दिया है, लेकिन हर कोई उन्हें आकर रह रहा है कि वो स्टैंड नहीं लेती।
-
11:20 PM (IST) Jan 21, 2020
कोई भी नहीं बन पाया मेंबर
हिना खान ने बताया कि दोनों ही सदस्यों ने टास्क पूरा किया है। इसलिए उन्होंने किसी को भी मेंबर ना बनाने का फैसला किया। घरवाले भी उनके फैसले से सहमत थे।
-
11:16 PM (IST) Jan 21, 2020
असीम और सिद्धार्थ के बिना हो रहा है टास्क
आरती ने विशाल के कहने पर अपने बाल ट्रिम कराए। माहिरा ने रश्मि को चेहरे पर मेहंदी लगाने का टास्क दिया, जो उन्होंने पूरा किया। शेफाली ने आरती को 20 हरी मिर्ची खाने का टास्क दिया, जो उन्होंने पूरा किया।
-
11:08 PM (IST) Jan 21, 2020
असीम और सिद्धार्थ में हुई लड़ाई
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज में टास्क के दौरान फिर से झगड़ा हुआ। बिग बॉस ने दोनों को अलग रहने का आदेश दिया। इसके बावजूद दोनों शांत नहीं हुए। असीम शांत होकर बैठ गए, लेकिन सिद्धार्थ का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। बिग बॉस ने दोनों को फिर से कन्फेशन रूम में बुलाया। सिद्धार्थ ने बिग बॉस से कहा कि वो शो में नहीं रहना चाहते। इसके बाद उन्होंने कहा कि असीम का बोलने का तरीका बहुत गलत है। वो हमेशा धक्का मारता है। मैं ऐसी चीजें नहीं लेता हूं।
-
10:59 PM (IST) Jan 21, 2020
मेंबर बनने के लिए हुआ तगड़ा कॉम्पिटीशन
पारस छाबड़ा ने रश्मि देसाई को आईब्रो उड़ाने के लिए कहा, लेकिन हिना खान ने ये बात खारिज कर दी। इसके बाद पारस ने कहा कि सिर पर ट्रिमर से तीन लाइन बनानी है। रश्मि ने टास्क पूरा किया। विशाल ने आरती को अपने बाल छोटे करने का टास्क दिया और आरती ने हां कहा।
-
10:55 PM (IST) Jan 21, 2020
हिना की बात पर अपसेट हुईं माहिरा शर्मा
हिना खान की स्टैंड लेने वाली बात पर माहिरा शर्मा अपसेट हो गईं और रोने लगीं। वो हिना की बात पर बहुत ज्यादा नाराज है और टास्क में जाने से मना कर दिया।
-
10:53 PM (IST) Jan 21, 2020
आरती और रश्मि के बीच होगी टक्कर
आरती सिंह और रश्मि देसाई को घरवाले कोई भी काम करने के लिए कहेंगे, जो उन्हें तुरंत करना होगा। जो काम करने से मना कर देगा, वो दावेदारी से बाहर हो जाएगा। इस कार्य की संचालक हिना खान हैं।
-
10:51 PM (IST) Jan 21, 2020
माहिरा शर्मा दावेदारी से हुईं बाहर
हिना खान ने पहले आरती सिंह से बात की। आरती ने कहा कि मुझे इस क्लब का मेंबर बनने की जरूरत है, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं बीच में कभी अटक सकती हूं। वहीं, माहिरा ने हिना से कहा कि रश्मि चुगली करने के लिए अलावा कोई काम नहीं करती हैं। हिना खान का मानना है कि माहिरा अपने फैसले खुद नहीं ले पाती हैं। इसके बाद हिना ने रश्मि से बात की। रश्मि ने कहा कि माहिरा को किसी ना किसी सहारे की जरूरत पड़ती है। आरती अपनी बातों से मुकर जाती है। इसके बाद हिना ने फैसला लिया कि आरती और रश्मि का योगदान ज्यादा है, इसलिए माहिरा को इस दावेदारी से बाहर किया जाता है।
-
10:45 PM (IST) Jan 21, 2020
घर में दाखिल हुईं हिना खान
एलीट क्लब का मेंबर चुनने के लिए हिना खान एक बार फिर घर में दाखिल हुई हैं। बिग बॉस ने उन्हें कहा कि माहिरा शर्मा, आरती सिंह और रश्मि देसाई में से एक सदस्य की दावेदारी खत्म करनी होगी। इसके लिए उन्हें तीनों से अलग-अलग बात करनी होगी और फिर फैसला लेना होगा।
-
10:42 PM (IST) Jan 21, 2020
असीम को टारगेट कर रही है सिद्धार्थ की टीम
पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला मिलकर असीम रियाज को टारगेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला भी उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
-
10:40 PM (IST) Jan 21, 2020
सिद्धार्थ ने फिर किया असीम पर पर्सनल कमेंट
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक बार फिर असीम रियाज पर पर्सनल कमेंट किया। उन्होंने कहा कि तेरे पिता की पहली गलती तेरा बड़ा भाई और दूसरी गलती तू है। ये सुनकर भी असीम शांत रहे और कहा कि मैं चाहता हूं कि ऐसी गलती हर पिता करे।
-
10:36 PM (IST) Jan 21, 2020
सिद्धार्थ और असीम में फिर हुआ झगड़ा
हलवे को लेकर असीम, रश्मि व विशाल की माहिरा और शेफाली से लड़ाई हो गई। माहिरा ने विशाल से पूछा कि तुमने हलवा बनाने से पहले पूछा क्यों नहीं। इसके बाद सिद्धार्थ फिर से असीम से झगड़ने लगे।
-
10:31 PM (IST) Jan 21, 2020
बिग बॉस ने सिद्धार्थ और असीम को समझाया
बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को कन्फेशन रूम में बुलाया और कहा कि किसी भी कीमत पर फिजिकल नहीं होना है। इस पड़ाव पर आकर ये हरकत आपको नुकसान पहुंचा सकती है।