1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की मां ने बेटे को माहिरा से दूर रहने की दी सलाह, रश्मि-सिद्धार्थ की बॉन्डिंग हुई स्ट्रॉन्ग

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की मां ने बेटे को माहिरा से दूर रहने की दी सलाह, रश्मि-सिद्धार्थ की बॉन्डिंग हुई स्ट्रॉन्ग

 Updated : Jan 18, 2020 12:00 am IST

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड दिखाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे।

 bigg boss 13 live january 17 full episode- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड दिखाए जा रहे हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मुलाकात करने के लिए घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं। अभी तक आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक, माहिरा शर्मा की मां, शहनाज के पिता और असीम रियाज के भाई उमर घर के अंदर आकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। आज के एपिसोड में पारस छाबड़ा की मां, सिद्धार्थ शुक्ला की मां और रश्मि देसाई के भाई के बच्चे उनसे मिलने पहुंचे।

Bigg Boss 13 Live January 17 full episode

Auto Refresh
Refresh
  • 11:33 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    सिद्धार्थ और शहनाज में हुई लड़ाई

    शहनाज गिल का मूड ऑफ है। ऐसे में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला से फिर लड़ाई हो गई। आरती को लग रहा है कि सिद्धार्थ संग आरती का नाम जोड़ने की वजह से शहनाज नाराज हुई है। हालांकि, बाद में शहनाज ने अपनी क्यूट हरकतों से सिद्धार्थ को मना लिया।

  • 11:28 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    आरती की विशाल और असीम से हुई लड़ाई

    आरती सिंह की विशाल आदित्य सिंह और असीम रियाज से लड़ाई हो गई। आरती ने विशाल को कहा कि तुम्हें अपनी हरकत का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। इस पर असीम ने विशाल का साइड लेते हुए कहा कि क्या वो जेल के अंदर बैठकर रोए, तब तुम्हें लगेगा कि वो पछता रहा है। इसके बाद सभी में खूब झगड़ा हुआ।

  • 11:11 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    बच्चों ने कराई सिद्धार्थ और रश्मि की दोस्ती

    भाव्या और स्वास्तिक ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती कराई। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। 

  • 11:09 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    रश्मि देसाई से मिलने पहुंचे बच्चे

    रश्मि देसाई की भतीजी और भतीजा उनसे मिलने पहुंचे। रश्मि के भतीजे ने कहा कि असीम रियाज आपका बहुत सपोर्ट करते हैं। आप उनके साथ रहा करो और आप अच्छा गेम खेल रही हैं। बच्चों ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि की दोस्ती को लेकर भी सवाल पूछा। 

  • 10:59 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    मां की बातें नहीं सुन रहे पारस छाबड़ा

    पारस छाबड़ा अपनी मां की बातें नहीं सुन रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उनकी मां को किसी ने बहला-फुसला दिया है। पारस की मां को बेटे और माहिरा शर्मा की दोस्ती पसंद नहीं आ रही है। मां ने ये भी कह दिया कि कुछ ऐसा मत करो कि बाद में पछताना पड़े। 

  • 10:56 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    रश्मि देसाई हुईं इमोशनल

    सभी के घरवालों को देख रश्मि देसाई इमोशनल हो गईं। सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद उन्हें पानी पिलाया और संभालने की कोशिश की। 

  • 10:55 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    पारस छाबड़ा की मां की हुई एंट्री

    पारस छाबड़ा की मां भी घर के अंदर आईं। अपने बेटे को देख वो इमोशनल हो गईं। पारस ने बारी-बारी से सभी को अपनी मां से मिलवाया। वहीं, पारस की मां ने बेटे से कहा कि अब स्टैंड लेने का समय आ गया है। पहले तेरा लेवल ऊपर था, लेकिन जबसे गॉडफादर बनने की कोशिश कर रहा है, तबसे नीचे आ गया है। अब किसिंग सीन नहीं आना चाहिए। अब चिपका-चिपकी बंद करो। '36 आएंगी, 36 जाएंगी, तेरी वाली तेरी मां ही लाएगी।'  

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    सिद्धार्थ शुक्ला की मां घर में हुईं दाखिल

    सिद्धार्थ शुक्ला की मां घर में दाखिल हुईं। वो बेटे को देख इमोशनल हो गईं। सिद्धार्थ ने बारी-बारी से अपनी मां को सभी से मिलवाया। सिद्धार्थ की मां ने अपने बेटे से कहा कि तुम अच्छा खेल रहे हो। खुश रहा करो और हंसा करो। किसी को बदलने की बजाए खुद को बदलो। इसके साथ ही फुल कपड़े पहनने की भी सलाह दी।

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    उमर रियाज ने सिद्धार्थ को दिया बड़े भाई का दर्जा

    असीम रियाज ने भाई का साथ देने के लिए रश्मि देसाई को धन्यवाद कहा। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला से कहा कि इस शो में आप असीम के बड़े भाई जैसे हो। हालांकि, दोनों की ही गुस्से वाली पर्सनैलिटी है, लेकिन आपकी दोस्ती लोगों को बहुत पसंद आई थी। 

  • 10:34 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    उमर ने भाई असीम रियाज को दी सलाह

    असीम रियाज के भाई उमर ने उनकी तारीफ की और ढेर सारी सलाह भी दी। उमर ने असीम से कहा कि लोग तुझे बहुत पसंद करते हैं। हिमांशी खुराना को लेकर उमर ने कहा कि उसकी सगाई नहीं है। वो ठीक है। अभी तुम गेम पर ध्यान दो, बाकी बाद में बाहर आने पर देखना। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन