Bigg Boss 13 Written Updates: बिग बॉस 13 में जहां वीकेंड के वार में अरहान को घर से बाहर जाना पड़ा। जो हर किसी के लिए शॉकिंग था। वहीं शेफाली और देबोलीना के चोर टास्क में शेफाली जीतती हैं। जिसके बाद उन्हें ईमान के तौर में बेहतरीन पार्टी के साथ 5 लोगों को साथ में ले जाने का पॉवर मिलता है। जिसमें वह आसिम, सिद्धार्थ, हिमांशी, हिंदुस्तानी भाउ और आरती सिंह को ले जाती हैं। वहीं सप्ताह के शुरूआत के साथ हर सदस्य अपने दोस्तों को नामिनेशन से बचाते हैं। इस सप्ताह सिद्धार्थ, रश्मि देसाई, देबोलीना, आरती सिंह और खेसारी लाल नॉमिनेट होते हैं। अब कल के एपिसोड में देखें शहनाज गिल का स्वयंवर। जिसेे देखकर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी।