Bigg Boss 13 Written Update October 25, 2019: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। घरवालों की आपस में जमकर लड़ाई हो रही है। छोटी-छोटी बातों को लेकर सभी एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Update October 25, 2019: घर में मचा घमासान, बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला-पारस और असीम को लगाई फटकार
Bigg Boss 13 Written Update October 25, 2019: घर में मचा घमासान, बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला-पारस और असीम को लगाई फटकार
पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। घरवालों की आपस में जमकर लड़ाई हो रही है।
Bigg Boss 13 Live Written Update 25 October 2019
-
11:41 PM (IST) Oct 25, 2019
घर में हुआ दिवाली कैशबैक टास्क
घर में दिवाली कैशबैक टास्क हुआ, जिसके लिए कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांट दिया गया। टीम ए ने टास्क जीता, जिसमें शहनाज, आरती, सिद्धार्थ शुक्ला, असीम और देवोलीना थे।
-
11:26 PM (IST) Oct 25, 2019
शहनाज ने किया हंसी-मज़ाक
तनाव भरे माहौल में शहनाज गिल ने हंसी-मज़ाक किया। आरती, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम ने शहनाज के साथ मस्ती की।
-
11:23 PM (IST) Oct 25, 2019
माहिरा और शेफाली को नहीं पसंद है शहनाज का नेचर
माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा को शहनाज का नेचर पसंद नहीं आ रहा है। दोनों का कहना है कि वो शहनाज को अगली बार नहीं छोड़ेंगे।
-
11:21 PM (IST) Oct 25, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम के बीच हो रहा है डिस्कशन
बर्तन धोने और अपनी-अपनी ड्यूटी को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला, असीम और शहनाज के बीच डिस्कशन हुआ। सिद्धार्थ ने असीम को समझाया कि ग्रुपिंग के साथ कैसे बर्ताव करना है।
-
11:08 PM (IST) Oct 25, 2019
चाय की पत्ती के बाद बर्तन धोने को लेकर हुआ झगड़ा
चाय की पत्ती के बाद बर्तन धोने को लेकर घरवालों के बीच फिर झगड़ा शुरू हुआ।
-
11:05 PM (IST) Oct 25, 2019
'ऑल इज वेल' गाने से हुई घरवालों की सुबह
घर में तनाव भरा माहौल देख बिग बॉस ने 'ऑल इज वेल' गाना बजाकर घरवालों को उठाया।
-
11:03 PM (IST) Oct 25, 2019
आरती सिंह के साथ बेड शेयर नहीं करना चाहती हैं शेफाली
शेफाली बग्गा ने आरती सिंह के साथ बेड शेयर करने से मना कर दिया। ये देख आरती इमोशनल हो गईं। सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती को समझाने की कोशिश की।
-
11:02 PM (IST) Oct 25, 2019
देवोलीना ने छिपाई थी चाय की पत्ती
देवोलीना भट्टाचार्या ने चाय की पत्ती छिपाकर रखी थी, जिसकी वजह से ही घर में घमासान मचा था। उसने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो तीन दिन तक चाय नहीं मिलती।
-
10:58 PM (IST) Oct 25, 2019
देवोलीना भट्टाचार्या का फूटा गुस्सा
देवोलीना भट्टाचार्या ने गुस्से में ग्लास उठाकर फेंक दिया और रो पड़ीं। घर में पूरा माहौल बेहद खराब हो गया है।
-
10:56 PM (IST) Oct 25, 2019
पारस ने असीम से की सुलह की कोशिश
पारस छाबड़ा ने झगड़ा खत्म करने के लिए असीम रियाज से पहल की, लेकिन असीम ने साफ-साफ मना कर दिया।
-
10:54 PM (IST) Oct 25, 2019
शहनाज गिल ने शेफाली बग्गा से मांगी माफी
शहनाज गिल ने टास्क के दौरान हुई लड़ाई के बाद शेफाली बग्गा से माफी मांगी। इस दौरान वो फूट-फूटकर रोई।
-
10:52 PM (IST) Oct 25, 2019
बिग बॉस ने पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम को लगाई फटकार
बिग बॉस ने पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम को कन्फेशन रूम में बुलाया और हाथापाई की वजह मांगी, जिसके बाद तीनों ने एक-एक करके गुस्से का कारण बताया। बिग बॉस ने तीनों को फटकार लगाई और कहा कि गुस्से को नियंत्रण में रखें।
-
10:48 PM (IST) Oct 25, 2019
रश्मि-माहिरा की शहनाज गिल से हुई लड़ाई
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या एक तरफ हो गईं और शहनाज गिल पर भड़क उठीं। माहिरा शर्मा भी शहनाज पर खूब चिल्लाईं।
-
10:44 PM (IST) Oct 25, 2019
घरवालों को आक्रामक होता देख बिग बॉस ने की दखलअंदाज़ी
पारस और असीम को आक्रामक होता देख बिग बॉस को दखलअंदाज़ी करनी पड़ी और दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया।
-
10:42 PM (IST) Oct 25, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने देवोलीना पर लगाया आरोप
सिद्धार्थ शुक्ला ने देवोलीना भट्टाचार्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही घर का राशन छिपाया है और इसी वजह से लड़ाई हो रही है।
-
10:41 PM (IST) Oct 25, 2019
पारस ने दी बिग बॉस को धमकी
पारस ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर असीम उसके पास आया तो वो बिग बॉस की भी नहीं सुनेगा और उसे छोड़ेगा नहीं।
-
10:38 PM (IST) Oct 25, 2019
असीम रियाज और पारस छाबड़ा आपस में भिड़े
चाय की पत्ती की वजह से पारस छाबड़ा और असीम रियाज आपस में भिड़े। एक-दूसरे को अपशब्द कहा। असीम ने गुस्से में घर का सामान उठाकर फेंका।
-
10:37 PM (IST) Oct 25, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं मिल रही चाय की पत्ती
चाय की पत्ती नहीं मिलने पर सिद्धार्थ शुक्ला भड़क गए और कहा कि कोई खाने का सामान छिपा कर नहीं रख सकता।
-
10:34 PM (IST) Oct 25, 2019
शेफाली बग्गा ने बिग बॉस से लगाई बाहर निकालने की गुहार
शेफाली बग्गा-शहनाज गिल का झगड़ा अभी तक खत्म नहीं हुआ है। शेफाली ने बिग बॉस से शो से बाहर निकालने की गुहार लगाई, रश्मि देसाई ने भी शेफाली का साथ दिया।