1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 New Promo: 'बिग बॉस' में पहली बार खुली जेल की सलाखें, घरवाले किसे बनाएंगे मुजरिम!

Bigg Boss 13 New Promo: 'बिग बॉस' में पहली बार खुली जेल की सलाखें, घरवाले किसे बनाएंगे मुजरिम!

 Published : Oct 17, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 02:46 pm IST

इस सीजन में अब तक दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। इनमें कोएना मित्रा और दलजीत कौर शामिल हैं।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
Bigg Boss 13

बिग बॉस 13 में तीसरे हफ्ते में जेल की सलाखें खुलने वाली हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में जेल एक अहम हिस्सा है। इस गुरुवार के एपिसोड में घरवालों से पहली बार जेल को इंट्रोड्यूस कराया जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जेल में पहला मुजरिम कौन होगा!

कलर्स ने ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें घरवालों के बीच जेल को लेकर चर्चा हो रही है।

Housefull 4 Express: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, बेटी को गोद में लिए नज़र आए अक्षय

प्रोमो में पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई ने जेल की सलाखों में भेजने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया, जबकि सिद्धार्थ शुक्ला खुद रश्मि देसाई का नाम लेते दिखे। दोनों के बीच बहस भी हुई। 

गुल पनाग के बेटे ने जीता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल, PM ने ट्विटर पर लिखी ये बात

बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में चार हफ्ते बाद ही फिनाले आएगा। बिग बॉस ने घरवालों से 'टिकट टू फिनाले' टास्क कराया, लेकिन ये टास्क रद्द हो गया और बिग बॉस ने घरवालों को फटकार भी लगाई।

इस सीजन में अब तक दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। इनमें कोएना मित्रा और दलजीत कौर शामिल हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन