Bigg Boss 13 Promo Weekend Ka Vaar: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड का वार होगा, जिसमें एक टास्क के दौरान सभी घरवालों को एक-दूसरे को टैग देना है। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद माहिरा शर्मा का सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति अलग बर्ताव देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ शेफाली जरीवाला और माहिरा में जमकर बहस होगी। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल आदित्य सिंह भी एक-दूसरे से भिड़ जाएंगे। इस झगड़े को रोकने के लिए खुद बिग बॉस को दखलअंदाजी करनी पड़ेगी।
Related Stories
कलर्स ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 वीकेंड का वार के कई प्रोमो शेयर किए हैं। इनमें पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिरा सभी घरवालों के सामने सिद्धार्थ को कहती हैं कि अब वो उन्हें अच्छे लगने लगे हैं। टास्क के दौरान जब सभी सदस्य एक-दूसरे को टैग देंगे तो हिंदुस्तानी भाऊ-विशाल आदित्य सिंह, शेफाली और माहिरा के बीच जमकर बहस भी होगी।
इसके अलावा कलर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया है, जिसमें भारत के कोने-कोने से फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछेंगे। इस वीडियो में सलमान भी घरवालों की क्लास लेते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि इस हफ्ते घर के 11 सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। खबरों की मानें तो रश्मि देसाई के दोस्त अरहान खान बाहर हो सकते हैं।