1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा को कहा- 'बड़े होंठ वाली छिपकली', फिर खूब हुआ हंगामा

Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा को कहा- 'बड़े होंठ वाली छिपकली', फिर खूब हुआ हंगामा

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Nov 16, 2019 09:27 am IST,  Updated : Nov 16, 2019 09:33 am IST

भाऊ ने माहिरा को 'बड़े होंठ वाली छिपकली' कह दिया, जिसे सुनकर माहिरा भड़क गई और इसके लिए पारस को जिम्मेदार ठहराने लगी।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' में हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा को कहा- बड़े होंठ वाली छिपकली

Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला पहले दिन से ही शुरू हो चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की दोस्ती में दरार आने के बाद अब पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक-दूसरे को खरी-खरी सुना रहे हैं, लेकिन इसकी वजह है हिंदुस्तानी भाऊ। दरअसल, भाऊ ने माहिरा को 'बड़े होंठ वाली छिपकली' कह दिया, जिसे सुनकर माहिरा भड़क गई और इसके लिए पारस को जिम्मेदार ठहराने लगी।

कलर्स ने ट्विटर पर बीते एपिसोड का वीडियो शेयर किया है। इसमें बिग बॉस ने हिंदुस्तानी भाऊ को एक कार्य दिया है, जिसमें उन्हें अपने अंदाज़ में घर के मुद्दों पर तीन वीडियो बनाने हैं। 

B'day Special: मिस इंडिया से फिल्मों में एक्टिंग तक का शानदार सफर, फिर अचानक सब छोड़ विदेश चली गईं मीनाक्षी शेषाद्रि

वीडियो में दिखाया गया है कि माहिरा खुद भाऊ से कहती हैं कि मेरे पर भी वीडियो बनाओ। इसके बाद भाऊ पहले पारस छाबड़ा का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वो कन्या राशि है, क्योंकि वो लड़कियों से फ्लर्ट करता है। 

इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ शहनाज का नाम लेते हुए कहते हैं कि वो जंबो रिचार्ज है। मासूम और क्यूट है, लेकिन एक नंबर की चैप्टर है। कभी भी रो सकती है। 

फिर भाऊ माहिरा के लिए कहते हैं कि बड़े होंठ की छिपकली को सबक सिखाना है। ये सबके झगड़े में टांग अड़ाती है। टास्क में लड़कों के झगड़े में खुद घुस जाती है। ये मासूम लगती है, लेकिन चंबल के डाकू जैसी खतरनाक है। ये सुनकर पारस हंसने लगते हैं और वो भी माहिरा को बड़े होंठ की छिपकली बुलाते हैं, जो माहिरा को अच्छा नहीं लगता। 

करण जौहर की वेलकम पार्टी में शाहिद कपूर की पत्नी की बात सुन हैरान रह गईं कैटी पेरी, वायरल हो रहा है Video

इसको लेकर पारस और माहिरा के बीच जमकर बहस होती है। इसी बीच भाऊ शहनाज को बताते हैं कि माहिरा उनका टारगेट थी, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन