1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: कैप्टेंसी के दावेदारों को सोता देख बिग बॉस हुए नाराज़, क्या भारी पड़ेगी ये लापरवाही?

Bigg Boss 13 Latest Promo: कैप्टेंसी के दावेदारों को सोता देख बिग बॉस हुए नाराज़, क्या भारी पड़ेगी ये लापरवाही?

 Published : Nov 14, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 12:56 pm IST

कैप्टेंसी के लिए चार दावेदारों में विशाल और पारस के अलावा माहिरा शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है।

Bigg Boss 13 Promo- India TV Hindi
विशाल, पारस, देवोलीना और माहिरा को पड़ी बिग बॉस की डांट

Bigg Boss 13 Latest Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में कैप्टेंसी का टास्क हुआ, जिसमें विशाल आदित्य सिंह ने पारस छाबड़ा की टीम को जिता दिया। चार दावेदारों में विशाल और पारस के अलावा माहिरा शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है। अब इन चारों में कैप्टन बनने के लिए टक्कर होगी, लेकिन इसके पहले ही इन चारों ने ऐसा काम कर दिया कि बिग बॉस नाराज़ हो गए। अब देखना होगा कि क्या ये गलती इन चारों पर भारी पड़ेगी!

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें विशाल, पारस, माहिरा और देवोलीना सोते नज़र आ रहे हैं। कुकडू कू की आवाज़ के बावजूद ये चारो सोते रहते हैं। ऐसे में बिग बॉस सभी को लिविंग रूम में बुलाते हैं और डांटते हुए कहते हैं कि जिस प्रकार कैप्टेंसी के दावेदार सुबह से सो रहे हैं, जो सदस्य खुद नियमों का पालन नहीं कर सकते, वो दूसरों से क्या खाक कराएंगे। इसके बाद विशाल बोलते हैं, 'बिग बॉस.. मेरा मूड खराब हुआ है भयंकर वाला.. अभी फटेगा, बिग बॉस मैं सोने जा रहा हूं।'

Bigg Boss 13 Latest Promo: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज में फिर हुआ झगड़ा, क्या दोस्ती हो जाएगी खत्म!

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस कैप्टेंसी का टास्क रद्द करके इन चारों से दावेदारी छीन लेंगे या फिर कोई और सजा मिलेगी, ये तो आज के एपिसोड में ही पता चल सकेगा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन