1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे ने शहनाज गिल की इंग्लिश का लिया टेस्ट, फिर खूब उड़ाया मज़ाक

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे ने शहनाज गिल की इंग्लिश का लिया टेस्ट, फिर खूब उड़ाया मज़ाक

 Published : Oct 14, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 11:19 pm IST

इस सीजन के दो हफ्ते में दलजीत कौर और कोएना मित्रा एलिमिनेट हो चुकी हैं।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
Bigg Boss 13

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में लड़ाई-झगड़ों के अलावा कभी-कभी हंसी-मजाक भी होता है। घर में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट हैं, लेकिन शहनाज गिल सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग हैं। वो अपनी क्यूट हरकतों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं और कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं कि घरवाले भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज की इंग्लिश टेस्ट को लेकर खूब मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

इस वीडियो में पारस छाबड़ा 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज गिल के इंग्लिश बोलने का टेस्ट ले रहे हैं। वो शहनाज से पूछते हैं कि 'Goggles' की स्पेलिंग क्या है? इस पर वो गलत स्पेलिंग बोलती हैं, जिसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

इसके बाद सिद्धार्थ डे भी इस हंसी-मज़ाक में शामिल हो जाते हैं और शहनाज से खूब सवाल पूछते हैं।

गौरतलब है कि इस सीजन के दो हफ्ते में दलजीत कौर और कोएना मित्रा एलिमिनेट हो चुकी हैं। 

Also Read:

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का फीमेल वर्ज़न चाहती हैं जाह्नवी कपूर, जानें वजह

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस मेल एक्टर की तुलना में ज्यादा फीस पाने की हकदार हैं: करण जौहर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन