1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब शहनाज गिल हुईं बीमार, बाहर से मंगाया गया खाना

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब शहनाज गिल हुईं बीमार, बाहर से मंगाया गया खाना

 Published : Dec 14, 2019 08:57 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 08:57 am IST

इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के साथ हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली का नाम भी शामिल है। 

Bigg Boss 13 shehnaz gill- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल की तबीयत हुई खराब

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला बीमार हो गए थे, जिसकी वजह से पहले तो उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया और फिर ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ की दोस्त शहनाज गिल भी बीमार पड़ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल की खराब तबीयत की वजह से उनके लिए बाहर से खाना मंगाया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। 

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का पब्लिक ने किया रिव्यू, ट्विटर पर मिल रहा ऐसा रिएक्शन

सिद्धार्थ शुक्ला की हेल्थ की बात करें तो वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए बोला गया है। हालांकि, उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा।

बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के साथ हिंदुस्तानी भाऊ और मधुरिमा तुली का नाम भी शामिल है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन