1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला हॉस्पिटल में एडमिट, 'देवदास-पारो' बन शहनाज और विशाल ने खूब हंसाया

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला हॉस्पिटल में एडमिट, 'देवदास-पारो' बन शहनाज और विशाल ने खूब हंसाया

 Published : Dec 13, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 01:13 pm IST

बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। लव बर्ड्स के बीच रोमांस होता है और कभी-कभी हंसी-मज़ाक भी देखने को मिलता है।

Bigg Boss 13 Latest Promo- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। लव बर्ड्स के बीच रोमांस होता है और कभी-कभी हंसी-मज़ाक भी देखने को मिलता है। घरवालों ने मिलकर विशाल आदित्य सिंह को जेल भेज दिया है, जिन्हें देखकर शहनाज गिल पारो बन गईं। देवदास बने विशाल और पारो की कॉमेडी देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर से सीक्रेट रूम पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ट्रीटमेंट हो रहा है। हालांकि, सेहत ठीक होने के बाद वो जल्द ही घर में एंट्री लेंगे। 

Watch: फोटोग्राफर्स से परेशान हुए शाहरुख खान के बेटे अबराम तो ऐसे दिया रिएक्शन

वहीं, कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें विशाल और शहनाज खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों देवदास और पारो बनकर घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब हंसा रहे हैं।

दूसरी तरफ विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई के बीच में जमकर लड़ाई होती है। दरअसल, कुछ दिनों बिग बॉस के कहने और दर्शकों की डिमांड पर रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला ने एक रोमांटिक वीडियो बनाया था, जिसको लेकर विशाल ने कमेंट कर दिया। इसको लेकर रश्मि ने उनसे खूब झगड़ा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन